फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BDO took action after finding dirt

Etah News: गंदगी मिलने पर बीडीओ ने की कार्रवाई

Fri, 03 Apr 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 03 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
BDO took action after finding dirt
अलीगंज। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कस्बे के नजदीकी गांव कैल्ठा में फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए बीडीओ शिवशंकर शर्मा ने खुद मौजूद रहकर टीम लगाकर सफाई कराई।
विज्ञापन

लोगों की शिकायत पर बीडीओ शिवशंकर शर्मा ने शुक्रवार को कैल्ठा गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गांव की गलियों में फैली गंदगी और गंदगी से बजबजा रही नालियों को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने ग्राम सचिव पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई कर्मचारियों की टीम बुलाकर सफाई कराई। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा जलभराव, कचरे के ढेर, गंदगी से अटी नालियों से मच्छर पनपते हैं।
विज्ञापन

इससे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि संक्रामक बीमारी फैलती हैं, बच्चे-बुजर्ग बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। इसलिए गांव में जलभराव और कचरा एकत्रित न होने दें। उन्होंने ब्लाॅक क्षेत्र के सभी ग्राम सचिव को अपने-अपने क्षेत्र के गांव में अभियान चलाकर सफाई कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed