फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Basil Research Institute land encroachment

तुलसी शोध संस्थान की भूमि पर अतिक्रमण

Thu, 09 Jun 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला एटा
ब्यूरो,अमर उजाला एटा Updated Thu, 09 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Basil Research Institute land encroachment
तुलसी शोध संस्थान की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है

विज्ञापन
संत तुलसीदास इंटर कालेज के पास तुलसी शोध संस्थान के लिए चिन्हित भूमि पर अतिक्रमणकारियों की कुदृष्टि पड़ गई है। वे इस भूमि पर दुाकनारों निर्माण कराने में जुट गए हैं। दूसरी ओर बजट नहीं मिलने के कारण तुलसी शोघ संस्थान का कार्य अधर में लटक गया है, जिससे साहित्य प्रेमियों में निराशा है।
तीर्थ नगरी में लंबे समय से शोघ संस्थान की जरूरत महसूस हो रही है। तुलसी, रत्नावली, नंददास आदि महाकवियों के प्राचीन साहित्य व पांडुलिपियों के संरक्षण व संवर्धन के लिए संत तुलसीदास नगर विकास समिति व विद्वान साहित्यकार दो दशक से भी अधिक लंबे समय से शोध संस्थान की स्थापना की मांग कर रहे हैं। पालिका ने इसके लिए जगह उपलब्ध कराई और शासन से बजट मांगा लेकिन चार वर्ष में भी शासन से बजट स्वीकृत नहीं हो सका है।  संस्थान के निर्माण में हो रही देरी का फायदा अतिक्रमणकारी उठाने लगे हैं। तुलसी साहित्य मर्मज्ञ डॉ. राधा कृष्ण दीक्षित का कहना है कि संत तुलसी व उनकी रचनाओं पर शोध करने वाले छात्र व जिज्ञासु विद्वान बड़ी संख्या में तीर्थ नगरी आते हैं लेकिन यहां कोई शोध संस्थान न होने के कारण निराश होकर लौट जाते हैं।ं
विज्ञापन


एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
सोरों। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित तुलसी शोध संस्थान के मुख्य द्वार पर दुकानों का निर्माण रोकने की मांग की है। इस मौके पर कृष्णकांत, ऋषभ बरबारिया, अर्जुन आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संज्ञान में नहीं है दुकानों का निर्माण: ईओ
सोरों। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा  ने कहा कि प्रस्तावित शोध संस्थान के द्वार पर दुकानों का निर्माण होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पूरी जानकारी कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed