{"_id":"5810f2e04f1c1b994fbc34ed","slug":"barasega-dhan-to-khanakega-baajaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसेगा धन तो खनकेगा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसेगा धन तो खनकेगा बाजार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन बाद धनतेरस से दीपोत्सव का शुभारंभ होगा। धनतेरस पर खरीदारी के लिए बाजार सज चुका है। जिले में धनतेरस पर्व पर 20 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। महंगाई के बीच बाजार में ग्राहकों का उत्साह देख व्यापारी भी उत्साहित हैं।
धनतेरस का त्योहार कल है। त्योहार को भुनाने के लिए बाजार तैयार हो चुका है। आभूषण मार्केट में सोने के गणेश-लक्ष्मी, सिक्के, नई डिजाइन के आभूषण समेत अनेक उत्पाद तैयार हैं। सोने और चांदी के भाव कम होने से लोग मौका छोड़ना नहीं चाहते। बुधवार को सोने के दाम 30 हजार रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी के दाम 43 हजार रुपये प्रति क्रिग्रा रहे। इलेक्ट्रानिक्स बाजार में नए आइटम की भरमार है। फ्रीज, एलईडी, एलसीडी, वाशिंग मशीन के अलावा मोबाइल कंपनियों ने नए फीचर्स और आफर्स के साथ उत्पादों को बाजार में उतार दिया है। बर्तन बाजार का हाल भी कुछ ऐसा ही है। स्टील, एल्यूमिनियम और पीतल के पूजन सेट, टंकियां, डिनर सेट, वॉयलर, थाली, गिलस समेत तमाम बर्तनों की खरीद शुरू हो चुकी है। रामलीला ग्राउंड में पटाखा बाजार सजने लगा है। मिठाई, पूजन, सजावटी सामान, झाड़ू, दीपक और मालाओं को खरीदने का सिलसिला शुरू हो गया है। धनतेरस पर व्यापारियों को जिले में 20 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद नजर आ रही है। व्यापारी पवन जैन ने कहा कि बाजार में ब्रॉंडेड कंपनियों से एक से बड़ कर एक डिजाइन बाजार में उतारे हैं। कार और बाइक शोरुम के डीलर दिनेश अग्रवाल का कहना है कि धनतेरस वाले दिन तक कार की संख्या 100 और दुपहिया वाहनाें की बुकिंग 1000 पार करने की संभावना है। अग्रवाल ने कहा कि हर कोई धनतेरस के दिन डिलीवरी चाहता है। यही सबसे बड़ी समस्या है।
-----------------
सैकड़ों लोग दीवाली पर करेंगे नए घर में प्रवेश
दीवाली पर्व पर जिले में सैकड़ों लोग नए घर में प्रवेश करेंगे। नए घरों को पूरा कराने का काम अंतिम दौर में चल रहा है। जिन लोगों ने नई कालोनियों में फ्लैट बुक कराए हैं। वे परिवार डिस्टेंपर के बाद धनतेरस पर फर्नीचर, एलईडी, कारपेट, सजावट का सामान खरीदने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
बाजारों में रहेगी कड़ी सुरक्षा
एसएसपी अजय शंकर राय ने बताया कि धनतेरस पर बाजार में भारी खरीदारी और कैश लिक्विडिटी अधिक होने के कारण सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। बाजार में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। भीड़भाड़ वाले सभी थानों पर त्योहार को लेकर अलर्ट कर दिया गया है। वहीं अग्निशनम अधिकारी वीके सिंह ने कहा दमकल और उपकरणों को दुरुस्त किया जा रहा है। आपात स्थिति से निपटने के लिए नलकूपों और इंडस्ट्रीज से पानी लिया जाएगा। पटाखा बाजार के लिए लाइसेंस बनाने का काम चल रहा है।
---------------
बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने में जुटा महकमा
धनतेरस पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत निगम तैयार है। एक्सईएन राजीव चतुर्वेदी ने कहा कि दिन में एक दो घंटे की कटौती हो सकती है, लेकिन शाम को फाल्ट भी न हो इसकी पूरी व्यवस्था की गई है। विद्युत उपकेंद्रों पर जेई और स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। फाल्ट होने की शिकायत पर उसे तुरंत दुरुस्त किया जाएगा।