{"_id":"8c8eafa1ac5ebe712bba8ac4b15bf803","slug":"banks-will-be-closed-five-days-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से पांच दिन तक बंद रहेंगे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से पांच दिन तक बंद रहेंगे बैंक
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 20 Oct 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार से बैंकों में पांच दिन का अवकाश होने के चलते मंगलवार को दिन भर बैंक और एटीएम पर लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने लेनदेन की प्रक्रिया पूरी की, वहीं देर शाम तक बैंक कर्मी भी कामकाज निपटाने में व्यस्त रहे।
बुधवार को दुर्गा पूजा, 22 को विजयादशमी, 23 को मोहर्रम, 24 को चौथा शनिवार और 25 का रविवार है। इसके चलते मंगलवार को दिन भर लोगों ने पैसों का आदान प्रदान किया, साथ ही बैंक से संबंधित अन्य कार्य भी निपटाए। सबसे ज्यादा भीड़ व्यापारी वर्ग की बैंकों में लगी नजर आई। दूसरी ओर, शहर में विभिन्न बैंकों के एटीएम में भी पैसे डाले गए, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। मंगलवार को एटीएम पर भी ग्राहकों की लाइन लगी रही। इस दौरान शहर में कई स्थानों पर एटीएम मशीनों ने धोखा भी दिया। कहीं एटीएम मशीन के शटर गिरे हुए थे तो कहीं नेटवर्क काम न करने से यह बंद पड़े थे। इधर, बैंककर्मी भी देर शाम तक कामकाज निपटाते नजर आए।
भारतीय स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन के सचिव धर्मेंद्र सिंह चंदवरिया ने बताया कि बैंक बंद रहने के चलते मंगलवार को भीड़ अच्छी रही। शुक्रवार को एक दिन के लिए बैंक खुलेंगे।