फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bank workers strike, estimated to affect Rs 100 crore business

बैंककर्मियों की हड़ताल, 100 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान

Thu, 16 Dec 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bank workers strike, estimated to affect Rs 100 crore business
कासगंज में हड़ताल के बाद प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बृहस्पतिवार से बैंककर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई। बैंकों में लेनदेन के लिए पहुंचने वाले ग्राहकों को काफी दिक्कतें हुईं। इससे 100 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बैंककर्मियों ने हड़ताल के बाद प्रदर्शन कर अपनी मांगे रखीं।
विज्ञापन

राष्ट्रीयकृत एवं ग्रामीण बैंकों की 98 शाखाओं पर ताले लगे रहे। व्यापारिक लेन-देन नहीं हो सके। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी बैंकों में धन निकासी के लिए पहुंचे, लेकिन वहां ताले लटके देख हैरान रह गए। जानकारी करने पर जब उन्हें हड़ताल के बारे में पता चला, तो वह मायूस होकर लौट गए। नगर पालिका परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की एडीबी शाखा पर विभिन्न बैंकों के हड़ताली कर्मी एकत्रित हुए।
विज्ञापन

कर्मियों ने निजीकरण के विरोध में सभी बैंक कर्मियों एवं अधिकारियों द्वारा संयुक्त विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वहीं विरोध रैली को पुरे शहर में घुमाया गया। एसबीआई के जिला ऋण प्रबंधक आरके सिंह का कहना है कि कर्मी बैंकों केेेे निजीकरण, रिक्तपदों को भरे जाने सहित अन्य मांगे कर रहे है। जिले भर में पहले दिन 100 करोड़ तक का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। इस दौरान विशाल शर्मा, सपन मित्तल, स्वप्निल, विवेक, चन्दन, विजय पाल, कृष्णवीर, प्रमोद, हेम सिंह सहित 100 बैंक कर्मी हड़ताल में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम खुले रहने से ग्राहकों को मिली राहत
बैंक हड़ताल के बाद भी बैंकों के एटीएम खुले रहे। इससे जिन ग्राहकों के पास एटीएम थे उनको राहत मिली। ग्राहक सेवा केेंद्र के माध्यम से भी लोगों ने अपना छोटा लेनदेन किया। जिले में संचालित 98 बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे। शुक्रवार को भी हड़ताल रहेगी। - बलबिंदर सिंह, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed