फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bank cashier found dead in rented house

Etah News: किराए के मकान में मृत मिले बैंक के कैशियर

Sun, 22 Sep 2024 10:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 22 Sep 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Bank cashier found dead in rented house
एटा। थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला अरुणा नगर में किराए के मकान में रहने वाले एक बैंक कैशियर रविवार सुबह कमरे में मृत अवस्था में मिले। सहकर्मी ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से हृदय रोग से पीड़ित चल रहे थे।
विज्ञापन

अरुणा नगर निवासी दीपक मिश्रा ने बताया कि पिछले चार माह से उनके घर में रामचंद्र अग्निहोत्री (40) निवासी माेहल्ला लाल बंगला थाना चकेरी जिला कानपुर किराए पर रह रहे हैं। वह किसी से ज्यादा बात नहीं करते थे। कब आ रहे या जा रहे हैं इसका भी हमको पता नहीं लग पाता था। रविवार को अवकाश की वजह से वह अपने कमरे में ही थे। किसी काम से जब हम उनके कमरे के बाहर पहुंचे तो देखा दरवाजा खुला हुआ है। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। झांककर देखा तो रामचंद्र बेड पर लेटे हुए थे। शरीर में कोई हलचल होती दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन

यह देखकर हमने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सीओ सिटी अमित कुमार राय के साथ कोतवाली नगर प्रभारी राजेश चौहान और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। यहां पहुंचे बैंक कर्मचारियों ने बताया कि रामचंद्र काफी समय से हृदय रोग से परेशान चल रहे थे। 17 सितंबर को ही घर से लौटे थे। हर 15 दिन बाद दवा लेने के लिए घर जाते थे। बताया कि यहां से पहले एयर फोर्स में नौकरी करते थे। वहां से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद बैंक में नौकरी कर रहे थे। कुछ दिन से कह रहे थे कि मेरा फोन आए तो जरूर उठा लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल के माध्यम से पुलिस ने घटना की जानकारी परिजन को दी। रामचंद्र का एक बेटा व एक बेटी है, जो कि कानपुर नगर में ही पढ़ाई कर रहे हैं। मकान मालिक दीपक मिश्रा ने बताया कि हमने कभी यहां इनके परिजन को आते नहीं देखा। परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं हो सकी।

बाल्टी में कपड़े और हाथ में था टूथब्रुश
मृत अवस्था में मिले बैंक कैशियर को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे रोज के काम को निपटाते हुए ही अचानक कुछ हुआ है। बाथरूम का दरवाजा खुला हुआ था और बाल्टी में कपड़े रखे हुए थे। उनके हाथ में टूथब्रुश था। पुलिस के मुताबिक हाथों के ऊपर वाॅशिंग पाउडर जैसा भी कुछ लगा हुआ था। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed