{"_id":"58459a344f1c1be359447e92","slug":"bainkon-ke-baahar-kataar-nakadee-ka-intajaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों के बाहर कतार, नकदी का इंतजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों के बाहर कतार, नकदी का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नोट बंदी के 26 दिन बाद भी बैंकों के बाहर कतार कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को भी बैंकों के बाहर नकदी पाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं एटीएम अपडेट नहीं होने, कैश नहीं निकलने से लोगों ने रोष व्यक्त किया।
केेंद्र सरकार के नोट बंदी के फैसले के बाद लोगों की दिक्कतें बढ़ी हुई हैं। बैंक लोगों को जरूरत के मुताबिक नकदी देने में असमर्थ हैं। ऐसे में बैंकों के बाहर लग रही कतारों का अंत नजर नहीं आ रहा है। नकदी के लिए लोग काम और दुकान छोड़कर लाइनों में लगे हैं। सोमवार को शहर स्थित पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इलाहाबाद बैंक के बाहर लोगों की लाइनें नजर आईं। इलाहाबाद बैंक में काफी जद्दोजहद के बाद लोगों को दो-दो हजार रुपये ही मिल सका। इसे लेकर भी लोगों में गुस्सा रहा। वहीं पीएनबी बैंक के बाहर लोग कतार में लगकर इंतजार करते नजर आए। आलम यह रहा कि बैंक खुलने से पहले ही बैंक के बाहर कतार लगी नजर आई। वहीं पुलिसकर्मी लोगों को समझाने में जुटे रहे।
------------
कब शुरू होंगे एटीएम
लीड बैंक के मुताबिक नई करेंसी को लेकर जिले के 100 एटीएम को अपडेट कर दिया गया है। लेकिन सोमवार को एटीएम ने नोट नहीं उगले। ऐसे में लोग बैंक की व्यवस्थाओं पर रोष जताते दिखे।