{"_id":"57c9b97d4f1c1baa062cb407","slug":"baink-hadataal-se-do-sau-karod-ka-len-den-prabhaavit","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक हड़ताल से दो सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक हड़ताल से दो सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Fri, 02 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मियों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी बैंक कर्मियों की शुक्रवार को हड़ताल रही। हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे जिससे ग्राहकों को काफी दिक्कतें हुईं। दो सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जनपद में 14 बैंकों की 95 शाखाएं संचालित हो रही हैं। इन सभी बैंक शाखाओं के कर्मी अपनी हड़ताल पर रहे। कर्मियों ने बैंक के गेट तक नहीं खोले। सरकारी बैंकों में कामकाज नहीं हुआ। जबकि निजी बैंकों में यथावत कामकाज होता रहा। बैंकों की हड़ताल की तमाम ग्राहकों केा जानकारी नहीं थी जिससे वे लेनदेन करने के लिए बैंको पर पहुंचे। हड़ताल होने पर उन्हें वापस आना पड़ा। हड़ताल का कारोबार पर भी असर देखा गया। काफी संख्या में व्यापारी बैंकों में अपने चेक नहीं लगा सके। एक दिन पूर्व लगाए गए चेकों की क्लीयरेंस नहीं हो सकी। एटीएम भी बंद रहे जिससे पैसा निकालने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हुईं।
बैंकों में हड़ताल से ग्राहक परेशान रहे
सोरों। राष्ट्रीयकृत बैंकों की हड़ताल से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बसस्टैंड रोड स्थित केनरा बैंक व बड़ौदा बैंक में बाहर से ताले लटके देख ग्राहकों को मायूसी हुई। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से पैदल चलकर आए गरीब मजदूर व महिलाएं भीषण धूप व गर्मी में बैंकों में ताले लटके देखकर विचलित नजर आए।
विज्ञापन
बैंकों में हड़ताल से ग्राहक परेशान रहे
सोरों। राष्ट्रीयकृत बैंकों की हड़ताल से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बसस्टैंड रोड स्थित केनरा बैंक व बड़ौदा बैंक में बाहर से ताले लटके देख ग्राहकों को मायूसी हुई। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से पैदल चलकर आए गरीब मजदूर व महिलाएं भीषण धूप व गर्मी में बैंकों में ताले लटके देखकर विचलित नजर आए।
विज्ञापन