फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bail application approved, yet accused in jail for 26 months

Etah News: जमानत अर्जी मंजूर, फिर भी 26 माह से जेल में आरोपी

Sat, 20 May 2023 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 20 May 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bail application approved, yet accused in jail for 26 months
जमानत अर्जी मंजूर, फिर भी 26 माह से जेल में आरोपी
विज्ञापन

अधिक जमानत धनराशि रही वजह, जनपद न्यायाधीश ने घटाई
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। 30 मार्च 2022 को पचास हजार रुपये का निजी बंधपत्र और इतनी ही राशि वाले दो जमानतगीर प्रस्तुत करने पर जेल से रिहा करने का आदेश तो हो गया लेकिन आरोपी हैसियत से ज्यादा राशि होने कारण जमानतें मुहैया नहीं करा सका। ऐसे में वह जिला कारागार में रहने को विवश रहा। रिजोर थाने में 2021 को दर्ज जानलेवा हमला करने के मामले में जिला बस्ती के रुदौली गांव निवासी नीरज कुमार को पुलिस ने जिला कारागार भेजा। जेल में रहने के दौरान अदालत से उसकी जमानत अर्जी मंजूर हो गई। लेकिन वह पचास हजार रुपये की जमानत राशि के जमानतदारों को नहीं उपलब्ध करा सका।

ऐसे में जेल में रहते हुए उसे छब्बीस माह हो गए। जिस पर जेल अधीक्षक के माध्यम से आए नीरज के प्रार्थनापत्र को लीगल एड डिफेंस सिस्टम के पदाधिकारियों द्वारा जनपद न्यायाधीश के सामने रखा गया। सुनवाई के बाद जनपद न्यायाधीश ने जमानत राशि पचास हजार से घटाकर पच्चीस हजार कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed