फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bad condition in Aliganj too, 7 out of 11 Amrit Sarovar dry

Etah News: अलीगंज में भी बुरा हाल, 11 में से सूखे पड़े 7 अमृत सरोवर

Sat, 10 Jun 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 10 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bad condition in Aliganj too, 7 out of 11 Amrit Sarovar dry
एटा। वित्तीय वर्ष 2022-23 में जनपद में कुल 109 अमृत सरोवर बनाए गए हैं। इनमें से अलीगंज विकासखंड में 11 अमृत सरोवर का निर्माण होना था। वर्तमान में यहां कुछ सरोवर का निर्माण हो चुका है, तो कुछ निर्माणाधीन हैं। कुल 11 सरोवर में से सिर्फ 4 में पानी है, बाकी 7 सूखे पड़े हैं।जहां-जहां यह अमृत सरोवर बनाए गए हैं। वहां के ग्रामीणों का कहना है कि जल संचयन के लिए जिस प्रकार से सरकार ने कदम उठाया था वह काफी सराहनीय है। लेकिन स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के चलते अमृत सरोवर में पानी ही नहीं है। जिसकी वजह से पशु-पक्षी प्यास से व्याकुल हो रहे हैं। वहीं सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही है। जबकि अमृत सरोवर में पूरे वर्ष भर पानी होना चाहिए। बरसात का पानी तो किसी भी गड्ढे और तालाब में भर जाता है। जो समय के साथ सूख जाता है तो फिर अमृत सरोवर बनने का क्या फायदा।
विज्ञापन


दृश्य एक:- नहीं मिला पानी भरवाने को पैसा
दहेलिया पूठ में बना हुआ अमृत सरोवर पूरी तरह से सूखा पड़ा है। ग्राम प्रधान का कहना है कि पैसा ही नहीं मिला, जिससे इसका सौंदर्यीकरण कराया जाए व इसमें पानी भरवाया जाए। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि सूखी पड़े अमृत सरोवर से कोई फायदा नहीं है। इसमें पूरे साल पानी होना चाहिए।
विज्ञापन



दृश्य दो:- अब भरा गया पानी
ग्राम पंचायत कूल्हापुर बुजुर्ग में अमृत सरोवर में निर्माण होने के बावजूद भी काफी समय तक पानी नहीं भरा गया। हाल ही में इसमें पानी भरा गया है। हालांकि ग्रामीण इससे संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि पूरे वर्ष पानी होना चाहिए। जिससे इसका लाभ पशु-पक्षियों और किसानों को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में जल संचय करने के लिए अमृत सरोवर बनाए गया था। सरोवर से पशु-पक्षियों और किसानों को लाभ होता। लेकिन पानी न होने की वजह से सरोवर सूखा पङा है।
विष्णु मिश्रा, दहेलिया पूठ

अमृत सरोवर का लाभ तब मिले जब उसमें पानी भरा रहे। पशु-पक्षी प्यासे भटकते रहे। किसान को कोई लाभ नहीं मिला। तो ऐसे अमृत सरोवर का क्या फायदा।
आनंद कुमार, कूल्हापुर बुजुर्ग


काली नदी किनारे के जो अमृत सरोवर हैं वो भरे हुए हैं। इसके अलावा जो भी सरोवर सूखे हैं। उन्हें जल्दी ही भरवा दिया जाएगा।
दिनेश शर्मा, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed