{"_id":"30237fdcc59e3f68433cc9fb6f422db9","slug":"baba-statue-made-life-jaharveer-reputation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा जाहरवीर मूर्ति की कराई प्राण-प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा जाहरवीर मूर्ति की कराई प्राण-प्रतिष्ठा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 16 Feb 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशोक नगर स्थित गोगा जाहरवीर मंदिर में बाबा जाहरवीर की मूर्ति की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर में शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा प्रभु पार्क से शुरू हुई। यहां मुख्य रथ में बाबा जाहरवीर को विराजमान किया गया। फूल मालाओं से आकर्षक रूप से पूरे रथ को सजाया गया। आयोजकों ने बाबा की आरती उतारी। शोभायात्रा प्रभु पार्क, नदरई गेट, वाराहद्वारी, सोरों गेट होती हुई अशोक नगर पहुंची। जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद जाहरवीर की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। पूरे मंदिर को फूल मालाओं और गुब्बारों से सजाया गया। इस दौरान केपी सिंह, धर्मवीर सिंह, गिरिराज, दिनेश, रामप्रकाश, राजाराम, राजेश,दीपक, सचिन आदि मौजूद रहे।