फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   baarish se galiyon mein jalabharaav

बारिश से गलियों में जलभराव

Sat, 18 Jun 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 18 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
baarish se galiyon mein jalabharaav
बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शनिवार को हुई आधे घंटे की बारिश ने जहां उमस भरी गर्मी से राहत दी वहीं बाजारों व गलियों, बस्तियों में हुए जलभराव ने लोगों को परेशान कर दिया। लोग पालिका प्रशासन को कोसते हुए नजर आए। वहीं नगर की गल्ला मंडी में किसानों, व्यापारियों का अनाज भीग गया। 
विज्ञापन

इस वर्ष अच्छे मानसून की भविष्यवाणी मौसम विभाग पहले ही कर चुका है। पुरानी जलभराव की शिकायतों पर भी नगर पालिका का ध्यान नहीं गया। ‘अमर उजाला’ ने भी बस्तियों में जलभराव के मामले को लेकर नगर पालिका प्रशासन को चेताया इसके बाद भी सिल्ट सफाई का कार्य नहीं किया गया। शनिवार को आधा घंटे की झमाझम बारिश में ही सोरों गेट के बाजार में पानी भर गया। अंबेडकर नगर के पार्क में सोरों गेट पुलिस चौकी में पानी घुस गया। नदरई गेट प्रभुपार्क क्षेत्र, लक्ष्मीगंज, रेलवे रोड, बिलराम दरवाजा सहित अन्य इलाकों में जलभराव था। गंगेश्वर कॉलोनी, लवकुश नगर, पाल नगर, सोलह बीघा, अशोक नगर, गली जौरा भौरा में भी जबरदस्त जलभराव के हालात रहे। बाजारों में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  झमाझम बारिश के कारण गल्ला मंडी में जबरदस्त जलभराव हुए। दुकानों के बाहर और प्लेटफार्म के बाहर पड़े अनाज पानी से भीग गया। तमाम अनाज जलभराव के साथ नालियों में बह गया। गल्ला कारोबारियों ने बताया कि लाखों रुपये सफाई के नाम पर खर्च होते है लेकिन फिर भी उचित सफाई की व्यवस्था नहीं है। कारोबारी हृदेश माहेश्वरी ने कहा कि मुख्य बाजार में कई फुट तक की जलभराव की समस्या पहली बारिश में ही हुई। यदि पालिका सफाई पर ध्यान देती तो यह स्थिति न बनती। इंजीनियर अमित तिवारी का कहना है कि मानसून की चेतावनी के साथ ही नगर में नाले नालियों की सफाई हो जानी चाहिए थी लेकिन प्रशासन और पालिका प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन



शनिवार को छाए बादलों ने फिर किया निराश
एटा/जलेसर। शनिवार सुबह बादलों के छाने से लोगों को आस बंधी कि बारिश होगी लेकिन दोपहर बाद बढ़ी चटक धूप एवं उमस से लोग बेहाल हो गए। शुक्रवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद मायूस किसानों को शनिवार को छाए बादलों ने फिर उम्मीद जगा दी लेकिन कुछ ही देर में छटे बादलों से फिर मायूस हो गए। किसानों का कहना है कि शीघ्र बारिश नहीं हुई तो धान की रोपाई लेट हो जाएगी। वहीं खरीफ की खेती का काम भी प्रभावित होगा। करनपुर निवासी रमेश यादव कहते हैं कि बारिश के अभाव में खेतों की जुताई आदि का काम भी शुरू नहीं हो पा रहा। वहीं जलेसर में हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed