फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ayodhya mamla

पूरी तरह शांत रहा जिला, हर धर्म का साथ मिला

Sat, 09 Nov 2019 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya mamla
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पूर्व बंद पड़े घंटाघर बाजार में गश्त करते डीएम,एसएसपी और पुलिस बल। - फोटो : ETAH
एटा। सर्वोच्च अदालत के फैसले के बाद पूरी तरह से जिला शांत रहा, जिले में रहने वाले हर धर्म के लोगों का शांति और सौहार्द बनाए रखने में साथ मिला है। हालांकि पुलिस और प्रशासन की ओर से पूरी मुस्तैदी दिखाई गई और चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। डीएम और एसएसपी पूरे दिन शहर में दौड़ते रहे और लोगों से अमन चैन रखने की अपील की जाती रही।
विज्ञापन

राम मंदिर का ऐतिहासिक फैसला आने की घड़ी का लंबे समय से लोगों को इंतजार था। अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि होने का दावा और मंदिर निर्माण को लेकर अब तक की जाती रही दो धर्मों की ओर से पहल के फैसले का आखिरी वक्त आया तो हर समाज के लोगों ने जागरूकता और सर्वोच्च न्यायालय के फैसला का सम्मान किया। शनिवार का दिन इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया और देश के लिए एक नजीर भी बन गया कि यहां हर धर्म भारत को ऊंचाईयों तक ले जाने में आस्था रखता है न कि लोगों के वर्ग लाने में विश्वास।
विज्ञापन

जिले के लोगों ने फैसला आने के बाद स्वागत करने की बातें कहीं। वहीं अनहोनी की आशंकाएं नहीं होने के बाद भी एहतियात के दौर पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। डीएम और एसएसपी शहर में दौड़ लगाते रहे और लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की जाती रही। सभी धर्मों के लोगों को एलाउंसमेंट किया जाता रहा है कि अमन चैन बनाए रखने में पूरा सहयोग करें। लोगों ने किसी भी तरह की प्रतिक्रियाएं नहीं दी और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को ही सर्वोच्च फैसला करार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed