{"_id":"588111654f1c1bc77cefe5b5","slug":"awareness-rally-voters-to-vote-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के लिए निकाली मतदाता जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के लिए निकाली मतदाता जागरूकता रैली
Amar Ujala
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता रैली में शामिल बच्चे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को नोडल अधिकारी व प्रधानाचार्य जगदीश वर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की मतदान आत्मा है। मतदान के दिन घरों से निकलें व मतदान करें। घर घर अलख जगाएंगे, मतदाता को जागरूक बनाएंगेें। वोट हमारा है अनमोल, इसका नहीं लेंगे मोल, देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता जैसे नारों से लोगों में अलख जगाने का प्रयास किया गया। रैली में नाथराम सुशीलादेवी विधा मंदिर इंटर कालेज, एमआर श्ेरवानी स्कूल, नगर पालिका कन्या विद्यालय, आदर्श जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य अनिल दीक्षित, कृष्णवीर, शंकर लाल, सुधीर, सौरभ, सत्येंद्र, भूपेंद्र, रामरहीस, राहुल, नवीन, धमेंद्र कुमा आदि मौजूद रही।
छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
तीर्थनगरी में छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। डीआईओएस रामस्वरूप सिंह ने मेला ग्राउंड में हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रैली को रवाना किया। बच्चे हाथ में पहले मतदान फिर जलपान, मतदान में हिस्सा जरूर लें आदि स्लोगन लिखी तख्तियां हाथ में लिए हुए थे। रैली चंदनचौक, कटरा बाजार, रामसिंहपुरा, कछला गेट, सहावर गेट होती हुई अनाज मंडी, हरि की पैड़ी, बदरिया क्षेत्रों में भ्रमण करती हुई मेला ग्राउंड में जाकर समाप्त हुई। रैली में भागीरथी इंटर कालेज, संत तुलसीदास इंटर कालेज, चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कालेज बहाुदरनगर, बल्देव विहारी स्कूल, शिवप्रसाद हायर सेकेंडरी स्कूल नगला काशी, एसजीएम जूनियर हाईस्कूल, मदर केयर पब्लिक स्कूल, कमला इंटर कालेज, शेरवानी इंटर कालेज न्योली के छात्रों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य पवन उपाध्याय सहित अन्य विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।