फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Awareness campaign was launched yet larvae were found in homes

Etah News: जागरूकता अभियान चला फिर भी घरों में में लार्वा मिला

Fri, 15 Sep 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 15 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign was launched yet larvae were found in homes
एटा। संक्रामक रोगों से बचाव के लिए जून माह से ही जागरूकता अभियान चल रहा है। जुलाई माह में स्वास्थ्य विभाग ने विशेष संचारी रोग अभियान चलाया। जहां लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरूक किया गया। इसके बावजूद जिले में स्वास्थ्य विभाग को 1150 घरों में कूलर, फ्रिज, ड्रमों आदि में मच्छरों का लार्वा मिला। इससे मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियां पनप रहीं हैं।
विज्ञापन


जिले में बुखार का प्रकोप चल रहा है। अब तक डेंगू की एलाइजा जांच में 23 केस सामने आ चुके हैं। जबकि जनवरी से अब तक मलेरिया के 33 मामले सामने आए हैं। जुलाई माह में विशेष संचारी रोग अभियान के दौरान स्वास्थ्य टीमें घर-घर गईं। इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया कि घरों में साफ-सफाई रखें जिससे मच्छरों का लार्वा न पनप पाए। अगस्त माह में डेंगू के केस आना शुरू हुए इसके बाद स्वास्थ्य टीमों द्वारा पड़ताल की गई। जहां टीम को मोहल्लों में कूड़े के ढेर सहित कूलर, फ्रिज, गमले, ड्रमों सहित छतों में पड़े कबाड़ में मच्छरों का लार्वा मिला।
विज्ञापन

-------------------
केस एक
शहर के मोहल्ला शांतिनगर में डेंगू के केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा पड़ताल की गई। जहां दो घरों में फ्रिजों में लार्वा मिला। वहीं बाहर पड़े कूड़े के ढेर में भी टीम का लार्वा मिला। टीम ने एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कर उसे समाप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
केस दो
अवागढ़ ब्लॉक के गांव कुबेरपुर में एक व्यक्ति की मौत डेंगू से होना बताया गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की। वहां टीम गई तो 12 घरों में पानी के ड्रमों सहित अन्य बर्तनों में मच्छरों का लार्वा मिला। गांव के लोगों ने बताया कि उन्हें ऐसी जानकारी ही नहीं दी गई।

जिले में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वर्ष 2021, 22 व 23 में जिन गांव में डेंगू के केस आए वहां एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया। लगातार लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। -डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed