फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Awagarh's fields smelled of strawberries

स्ट्रॉबेरी की खुशबू से महक रही अवागढ़ की बागवानी

Tue, 14 Sep 2021 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Awagarh's fields smelled of strawberries
अवागढ़ में लगाई गई स्ट्रॉबेरी की पौध। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। स्ट्रॉबेरी की खुशबू से अवागढ़ के खेत महक उठे हैं। पौधे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। दिसंबर तक फल आने लगेंगे। जिसकी आपूर्ति प्रदेश के कुछ जिलों से लेकर अन्य प्रदेशों तक की जाती है। अवागढ़ निवासी डॉ. दीपाली अपने खेत में स्ट्रॉबेरी की खेती कर चार से पांच माह में लाखों रुपये कमा रही हैं। इस बार भी स्ट्रॉबेरी के उत्पादन की तैयारी शुरू कर दी है। पिछले साल उन्होंने एक हेक्टेयर जमीन पर खेती कर करीब 9 लाख रुपये की कमाई की थी। वह आगरा, कानपुर, लखनऊ आदि जिलों के साथ दिल्ली और महाराष्ट्र तक इसकी आपूर्ति भेजती हैं।
विज्ञापन

सितंबर और अक्तूबर के माह में लगाए जाते हैं पौधे
डॉ. दीपाली ने बताया कि साल में इसका उत्पादन करने के लिए सितंबर का मौसम बेहतर है। इस माह में स्ट्रॉबेरी के पौधे खेत में लगाए जाते हैं और दिसंबर माह में फल आना शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन

पुणे से मंगाती हैं पौधे
डॉ. दीपाली हर साल खेत में स्ट्रॉबेरी लगाने के लिए इसके पौधे महाराष्ट्र स्थित पुणे से मंगवाती हैं। अपनी एक हेक्टेयर भूमि पर 10 से 12 लोगों की मदद से पौधे लगवाती हैं। उन्होंने बताया कि एक पौधे की कीमत करीब दस से 12 रुपये की पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हेक्टेयर में लगते हैं करीब 25 हजार पौधे
डॉ. दीपाली ने बताया कि एक हेक्टेयर भूमि पर करीब 25 से 30 हजार पौधे लग जाते हैं। जिसे लगाने में करीब चार से पांच लाख रुपये तक का खर्च आ जाता है।
दोमट मिट्टी होती है सबसे बेहतर
स्ट्रॉबेरी की खेती करने के लिए दोमट मिट्टी सबसे बेहतर होती है। इस मिट्टी में अच्छा उत्पादन मिलता है। साथ ही मिट्टी का पीएच स्तर 6.5 से 7.5 होना चाहिए। अगर इससे ज्यादा पीएच है तो किसान को यह खेती नहीं करनी चाहिए। अवागढ़ क्षेत्र की मिट्टी इसके लिए उपयुक्त है। - वीरेंद्र सिंह, उद्यान विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed