फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Avni House won in Kho-Kho

Etah News: अवनी हाउस ने खो-खो में मारी बाजी

Fri, 29 Nov 2024 05:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 29 Nov 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
Avni House won in Kho-Kho
मारहरा। कल्याणी ग्रुप ऑफ कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को दूसरे दिन कल्याणी पब्लिक स्कूल के मैदान में प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। खो-खो सीनियर वर्ग में सुनीता हाउस को हराकर अवनी हाउस की टीम विजेता बनी। 100 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में रोशनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में गौरी ने बाजी मारी। कबड्डी सीनियर वर्ग में तेजस हाउस व जूनियर वर्ग में लक्ष्मी हाउस विजेता रहा। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. रीनेश मित्तल ने शुभारंभ किया। डीआईओएस ने खेलों को शारीरिक और मानसिक विकास में योगदान के लिए महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन

कल्याणी ग्रुप के चेयरमैन विजय प्रकाश यादव ने कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक हैं। यह आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ाने का सफल प्रयास है। कार्यक्रम का संचालन पुनेश समदर्शी ने किया। निर्णायक मंडल में दर्शन बाबू, जय राम यादव (पीटीआई) शामिल रहे। डायरेक्टर हर्ष यादव, प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार, रुचि यादव, डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शीबा खातून, चरण सिंह, संतोष कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed