फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Avagdh open market, tensions remain

अवागढ़ के बाजार खुले, तनाव बरकरार

Mon, 10 Aug 2015 06:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 10 Aug 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
 Avagdh open market, tensions remain
जर्जर तारों को बदलने को लेकर हुए बवाल के बाद तीसरे दिन सोमवार को कस्बा के बाजार खुल गए।  वहीं तनाव अभी भी बरकरार है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे कस्बे में पुलिस फोर्स तैनात है। दूसरी ओर चेयरमैन पक्ष के लोगों ने अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने व दर्ज मुकदमा वापस न लिए जाने के विरोध में आज से बारहद्वारी स्थित किला रोड पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को कस्बा के मोहल्ला बनियान में विद्युत विभाग की टीम जर्जर तारों को बदलने गई थी, तभी मोहल्ले के नंदन अग्रवाल व पप्पू यादव पक्ष में तारों को बदलने को लेकर कहासुनी हो गई थी। मौके पर पहुंचे चेयरमैन महेशपाल सिंह के बाद मामला और बढ़ गया था। पथराव व फायरिंग हुई थी। पत्थर लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया था। दोनों ही पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रविवार को चेयरमैन पक्ष की ओर से किए गए आह्वान के बाद कस्बा का बाजार पूरी तरह से बंद रहा था, वहीं एसडीएम जलेसर को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी गई थी कि यदि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व चेयरमैन व अन्य के खिलाफ दर्ज कराई झूठी रिपोर्ट को वापस नहीं लिया जाता है तो सोमवार से क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। इस मामले में अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर सुबह 10 बजे चेयरमैन व अन्य लोग बारहद्वारी स्थित किला रोड पर टेंट आदि लगाकर क्रमिक अनशन पर बैठ गए। चेयरमैन महेशपाल सिंह का कहना है कि जब तक उनकी सुनवाई नहीं होती है यह अनशन जारी रहेगा। दूसरी ओर सोमवार को कस्बा के बाजार खुले, लेकिन माहौल गर्म देखते हुए पूरे कस्बा में जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात है और गश्त की जा रही है, ताकि माहौल न बिगड़े।
विज्ञापन

इस मौके पर अरविंद गोयल, देवेंद्र शर्मा, डब्बू ठाकुर, शशिपाल सिंह, राजेश सरानी, चमन गोयल, श्यामवीर सिंह, रामपाल सिंह, मुन्नालाल गुप्ता, नंदन गोयल, ग्रीश गोयल, दिनेश गोयल, कपिल ठाकुर, जालिम सिंह, कुल्लू ठाकुर आदि लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed