{"_id":"6845827b4dc98e4055a41eb3de7d4ad4","slug":"avagdh-been-closed-demonstration-march-police-nokjonk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रहा अवागढ़, जुलूस के साथ प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रहा अवागढ़, जुलूस के साथ प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 18 Aug 2015 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्जर तारों को बदलने को लेकर कस्बा अवागढ़ में 11 दिन पहले दो पक्षों में हुए झगड़े ने राजनीतिक रूप ले लिया है। चेयरमैन पक्ष के समर्थकों द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी और झूठी रिपोर्ट वापस लेने की मांग को लेकर किए जा रहे क्रमिक अनशन के तहत मंगलवार को कस्बा का पूरा बाजार बंद रहा। जुलूस निकाला और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया कस्बा पहुंचे।
बता दें कि आठ अगस्त को मोहल्ला बनियान में जर्जर तार बदलने विद्युत विभाग की टीम पहुंची, तभी मोहल्ले के ही नंदन अग्रवाल व पप्पू यादव के बीच कहासुनी हो गई थी। चेयरमैन महेशपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद यहां फायरिंग और पथराव हुआ। इसमें एक व्यक्ति घायल भी हो गया था। दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। दो दिन बाद चेयरमैन पक्ष के लोगों ने बारहद्वारी किला रोड पर आरोपियों की गिरफ्तारी व चेयरमैन व अन्य के खिलाफ दर्ज झूठी रिपोर्ट वापस लेने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया था। इसी के तहत सोमवार को महिलाओं ने कोतवाली पर चूड़ियां भी फेंकी थीं। मंगलवार को बाजार बंद का आह्वान किया गया था। सुबह से ही कस्बा का पूरा बाजार बंद रहा। लोग चाय, गुटका व सब्जी आदि को भी तरस गए। चेयरमैन महेशपाल सिंह व जिला पंचायत सदस्य धर्मपाल सिंह टुल्लन ने समर्थकों के साथ कस्बा में जुलूस निकाला और नारेबाजी की। दूसरी ओर 11 बजे के लगभग केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया धरनास्थल पर पहुंचे और अनशन कर रहे लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली।
भाजपा नेता के घर प्रशासन के साथ एक घंटे तक हुई वार्ता
अवागढ़। कस्बा पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. कठेरिया ने भाजपा नेता योगेंद्र पाल सिंह योगी के आवास पर अपर पुलिस अधीक्षक विसर्जन सिंह यादव व एडीएम प्रशासन सतीशपाल के अलावा एसडीएम जलेसर संदीप गुप्ता व सीओ राघवेंद्र सिंह चौहान के साथ वार्ता की। लगभग एक घंटे चली वार्ता के बाद एएसपी मंत्री के साथ अनशन स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने दो दिन के अंदर मामले की जांच कर चेयरमैन के खिलाफ दर्ज कराए मुकदमे को वापस लेने का आश्वासन दिया। तब तक मामला शांत हुआ और बाजार खुले।
विज्ञापन
मंत्री बोले, वक्त का करो इंतजार, गुंडे जेल में होंगे
अवागढ़। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप वक्त का इंतजार कीजिए। यह गुंडे जेल में होंगे। मैं जनता के साथ हूं। पुलिस द्वारा किया गया वादा यदि पूरा न हुआ तो इससे भी बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
पुलिस कर्मियों से भिड़े समर्थक
अवागढ़। मंगलवार को सुबह जब जुलूस रोडवेज तिराहे से अनशन स्थल की ओर जा रहा था, तभी अखाड़ा चौराहा पर कोतवाली प्रभारी दिनेश दुबे फोर्स के साथ वीडियोग्राफी करा रहे थे। इसे लेकर समर्थकों और पुलिस के बीच तनातनी हो गई और नोकझोंक भी होने लगी। बाद में चेयरमैन ने उन्हें शांत किया।
दस स्थानों पर तैनात रहा फोर्स
अवागढ़। आंदोलन को देखते हुए कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए आठ थानों के एसओ, एक महिला एसओ, क्यूआरटी, पीएसी बल लगाया गया जो 10 स्थानों पर तैनात रही, वहीं पुलिस पेट्रोलिंग करती रही। इससे कस्बा भी छावनी बन गया।
यह लोग रहे मौजूद
अवागढ़। अनशनस्थल पर राजेश वार्ष्णेय, पूर्व एमएलसी प्रतेंद्रपाल सिंह, सुधाकर वर्मा, पूर्व विधायक कुबेर सिंह अंगरिया, विकास मित्तल, केजी वार्ष्णेय, सुरेशचंद्र गुप्ता, राजेश सरानी, सत्यपाल सिंह राठौर, दिनेश वशिष्ठ, पम्मी ठाकुर, कैलाश मित्तल, रीटू ठाकुर आदि लोग मौजूद थे।
चेयरमैन की गिरफ्तारी की मांग की
अवागढ़। समाजवादी पार्टी अवागढ़ एवं देहात क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिला पंचायत सदस्य नरेशपाल सिंह यादव के आवास पर हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पप्पू यादव द्वारा चेयरमैन, उनके साथियों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर रोष व्यक्त किया गया। साथ ही मांग की गई कि चेयरमैन एवं उनके साथियों को पुलिस किसी दबाव के कारण अभी तक पकड़ नहीं रही है। जल्द ही गिरफ्तारी नहीं हुई तो सपाइयों पर सड़कों पर उतरने को बाध्य होना पड़ेगा।
इस दौरान प्रधान शिशुपाल, साहब सिंह, लल्लेश यादव, सुरेश यादव, संजय पोपो, मनोज यादव, प्रवीन ठाकुर, पुजारी यादव, राकेश यादव, ऋषि यादव, नरेश पाल, किशनवीर, पप्पू नावली, रामविलास प्रधान, उदय चौहान, अवधेश यादव, श्यामवीर, रहीशपाल, हिप्पी यादव आदि थे।