फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Automobile sector filled up

ऑटोमोबाइल सेक्टर ने भरा फर्राटा

Mon, 01 Nov 2021 07:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Automobile sector filled up
एक बाइक शोरूम पर ख़रीदारी करते ग्राहक। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। दिवाली के मौके पर ऑटोमोबाइल सेक्टर ने भी फर्राटा भरना शुरू कर दिया है। खासतौर से दुपहिया वाहनों की मांग और बिक्री अधिक है। इसके लिए एडवांस बुकिंग की गई है। वहीं चार पहिया वाहनों की भी बुकिंग की जा रही है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस दिवाली पर करीब 25 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दिवाली के मौके पर लोग नए वाहन खरीदने के लिए पहले से शोरूम पर बुकिंग करा चुके हैं। कुछ धनतेरस के मौके पर तो कुछ दिवाली वाले दिन अपनी नई कार घर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। बाइक और कार आदि शोरूम पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। लोग ज्यादातर बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं। ऑटोमोबाइल कारोबारी दिवाली पर लगभग 25 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद जता रहे हैं। इस बार लोग दुपहिया वाहनों को अधिक खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

200 से अधिक बाइक हो चुकी बुक
दुपहिया वाहनों की अभी से बुकिंग कर ली गई है। करीब 200 से अधिक वाहनों की बुकिंग धनतेरस के लिए हो चुकी है। वहीं चार पहिया वाहनों में करीब 50 से अधिक वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। चार पहिया वाहनों में ट्रैक्टर, कार, ऑटो आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed