Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Auto-rickshaw overturns while trying to avoid a nilgai; seven people injured

Etah News: नीलगाय को बचाने में पलटा ऑटो, सात लोग घायल

Sat, 28 Nov 2026 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw overturns while trying to avoid a nilgai; seven people injured
एटा। शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे एक परिवार का ऑटो शुक्रवार दोपहर गांव रामपुर घनश्यामपुर के पास पलट गया। अचानक सड़क पर नीलगाय आने से उसे बचाने के प्रयास में चालक ऑटो पर नियंत्रण खो बैठा। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कस्बा जलेसर निवासी प्रदीप ने बताया कि परिवार के सात लोग नगला पवल में फूफा के बेटे की शादी में शामिल होने गए थे। शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे सभी ऑटो से घर लौट रहे थे। उनका ऑटो कोतवाली देहात क्षेत्र में गंजडुंडवारा मार्ग पर गांव रामपुर घनश्यामपुर के पास पहुंचा, तभी अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। उसे बचाने के लिए चालक ने ऑटो मोड़ा, लेकिन संतुलन बिगड़ने से ऑटो सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन

ऑटो पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी। इस हादसे में लक्ष्मी, दिव्या, पूजा, आरती, धर्मवती, प्रदीप और शीतल घायल हो गए। स्थानीय लोगों व राहगीरों की सूचना पर पहुंची हाईवे की 1033 एंबुलेंस से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। घायल प्रदीप ने बताया कि सभी लोग शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के बाद घायलों की हालत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed