{"_id":"66cb623286efb8ab22044b80","slug":"auto-overturns-near-toll-plaza-4-including-woman-injured-etah-news-c-163-1-eta1001-121815-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: टोल प्लाजा के पास पलटा ऑटो, महिला सहित 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: टोल प्लाजा के पास पलटा ऑटो, महिला सहित 4 घायल
Sun, 25 Aug 2024 10:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 25 Aug 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र में शनिवार को देर शाम हाईवे पर टोल प्लाजा के पास सवारियों से भरा हुआ ऑटो पलट गया। उसमें सवार एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सभी को हाईवे की एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया। अन्य सड़क हादसों में दंपती सहित 4 लोग घायल हुए हैं।
ऑटो में सवार घायल गांव छछैना निवासी कौशलेंद्र ने बताया कि वह मलावन से आसपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही ऑटो हाईवे पर टोल प्लाजा के पास पहुंचा, अनियंत्रित होकर पलट गया। साथ ही सवार पुष्पेंद्र कुमार निवासी सैदपुर थाना मलावन, रामबहादुर निवासी नैमास्यार जिला कासगंज और पूजा निवासी नगला विजय थाना जैथरा घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हाईवे एंबुलेंस की मदद से हम सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
इसके अलावा अलीगंज निवासी अरुण व उनकी पत्नी अंजली बाइक पर सवार होकर दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। शनिवार की देर रात सिकंराराऊ के पास बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिसके चलते दंपती घायल हो गए। एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज लाया गया, यहां से उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ होने पर घर चले गए। अन्य सड़क हादसों में मीरा देवी और केशव निवासी कम्मापुर थाना मलावन घायल हो गए। इनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।