{"_id":"6a2068846722f59f7106a2b4","slug":"auto-drivers-protest-against-traffic-action-etah-news-c-163-1-eta1002-151521-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ट्रैफिक कार्रवाई के विरोध में ऑटो चालकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ट्रैफिक कार्रवाई के विरोध में ऑटो चालकों का प्रदर्शन
Wed, 03 Jun 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर में ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ चलाए जा रहे यातायात पुलिस के अभियान के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में ऑटो चालक कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पहुंचे और प्रदर्शन किया। चालकों ने शहर में अस्थाई ऑटो स्टैंड बनाए जाने की मांग उठाते हुए अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन एमएलसी को सौंपा।
प्रदर्शन कर रहे ऑटो चालकों का कहना था कि शहर में निर्धारित स्टैंड की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें सवारियां लेने और छोड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन शहर के प्रमुख स्थानों पर अस्थाई स्टैंड चिन्हित करे जिससे यातायात व्यवस्था भी सुचारु रहे और चालकों को भी राहत मिल सके। सीओ ट्रेफिक संजय सिंह ने बताया कि शहर में जाम की समस्या को देखते हुए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि कई चालक सवारियां भरने की होड़ में सड़क किनारे और मुख्य मार्गों पर कहीं भी ऑटो खड़े कर देते हैं जिससे यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति बनती है। कहा कि ऑटो चालकों को सड़क से नीचे वाहन खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई वाहन सड़क पर खड़ा मिला तो उसके खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। ऑटो चालक अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार को यातायात पुलिस की ओर से चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई के दौरान कई चालक वाहन लेकर तेजी से निकलने लगे। इसी बीच एक युवक ऑटो की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद चालकों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।