फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Aunt and nephew returning from school injured in collision between two bikes

Etah News: जात कर लौट रहे बुआ-भतीजे दो बाइकों की भिड़ंत में घायल

Mon, 20 Jan 2025 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 20 Jan 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Aunt and nephew returning from school injured in collision between two bikes
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मरीज का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मरीज का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी।
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में बुआ और भतीजा घायल हो गए। ये लोग ककराला से जात करके लौट रहे थे। नगरिया गांव के पास यह घटना हो गई। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में दंपती सहित 4 लोग घायल हुए हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव धर्मपुर थाना पिलुआ निवासी सुषमा ने बताया कि वह ककराला से जात करके लौट रही थी। जैसे ही नगरिया मोड़ के पास पहुंची सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिसके चलते मेरे साथ ही भतीजा राजू भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। यहां से उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर भतीजे को घर भेज दिया गया। वहीं सुषमा का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के कांशीराम काॅलोनी निवासी विशाल व उनकी पत्नी नंदनी बाइक से बाजार करने जा रहे थे। जीटी रोड पर गोशाला को सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों लोग घायल हो गए। शहर के हाथी गेट निवासी ज्योति बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। नगला गंगी थाना सकीट निवासी लता अपने देवर के साथ कस्बा से गांव आ रही थी। रास्ते में बाइक फिसलने से घायल हो गई। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed