{"_id":"5d98d48a8ebc3e939e470b98","slug":"audio-viral-etah-news-agr409108389","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने मांगी रिश्वत, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा ने मांगी रिश्वत, ऑडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। एक दरोगा पर हादसे और मारपीट के मामले में फौजी के खिलाफ रिपोर्ट में नाम निकालने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इस संबंध में बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया है। वायरल ऑडियो में दरोगा सीओ के नाम पर पांच हजार रुपये मांग रहा है। इसकी शिकायत फौजी ने एसएसपी से की है और ऑडियो भी मुहैया कराया है।
थाना बागवाला में 25 जून 2019 को टक्कर मारने और मारपीट करने का मामला अनिल कुमार पुत्र जबर सिंह निवासी गांव कटिंगरा थाना जैथरा के खिलाफ दुर्गा पुत्री सुखवीर सिंह निवासी नगला लक्ष्मण थाना बागवाला ने दर्ज कराया। अनिल कुमार सेना में हैं और श्रीनगर मेें तैनात हैं। मामले की जांच बागवाला में तैनाता दरोगा अभिलाख सिंह कर रहे हैं।
फौजी के भाई जितेंद्र की दरोगा अभिलाख से फोन पर बात हुई तो उसने जांच में अनिल का नाम निकालने के लिए पांच हजार रुपये और पूरा मामला खत्म करने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की गई। दरोगा ऑडियो में सीओ के नाम पर रुपये मांग रहा है, जबकि जितेंद्र गरीबी का हवाला दे रहा है। दरोगा ने रुपये देने के लिए दो दिन का समय दिया है। जितेंद्र ने फौजी भाई को पूरी बात बताई तो वह एसएसपी से शनिवार को मिले और रिश्वत मंागने का ऑडियो शिकायती पत्र के साथ सौंपा।
विज्ञापन
फौजी के पिता ने लिखाई थी दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट
अनिल कुमार फौजी का आरोप है कि उसकी बहन नीलम की शादी तीन वर्ष पूर्व अखिलेश पुत्र सुखवीर सिंह निवासी नगला लक्ष्मण थाना बागवाला के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुरालीजन तीन लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बहन से मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे हैं। इसकी रिपोर्ट पिता जबर सिंह ने 13 मई को लिखाई थी। इस मुकदमे को वापस कराने के लिए दबाव बनाया गया और हादसे और मारपीट का झूठा मुकदमा बहन की ननद दुर्गा की ओर से दर्ज कराया गया। इस झूठे मुकदमे से नाम निकालने के लिए दरोगा ने रिश्वत मांगी।