फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Attempted to rape a girl who went to cut fodder

चारा काटने गई युवती से दुष्कर्म करने की कोशिश

Wed, 02 Feb 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Attempted to rape a girl who went to cut fodder
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र एक गांव में चारा काटने गई एक युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। मामले में पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार की देर शाम गांव की एक युवती चारा काटने के लिए अपने खेत पर गई हुई थी। तभी गांव का ही रविकांत उसके अकेला देख उसके पास पहुंच गया। उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन

युवती ने बचाव के लिए चीख पुकार कर दी। उसकी आवाज को सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी युवक गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। युवती ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन युवती को थाना सिढ़पुरा लेकर पहुंचे। युवती ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। युवती के पिता ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed