फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Attempted to murder by crushing the truck, refer

ट्रक से कुचलकर हत्या करने का प्रयास, रेफर

Sat, 25 Sep 2021 10:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Attempted to murder by crushing the truck, refer
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव पिंजरी के पास शुक्रवार को बाइक सवार दो भाइयों की ट्रक से कुचल कर हत्या करने की कोशिश की गई। एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आगरा रेफर किया गया है। दो घंटे पहले उसके चचेरे भाई को भी कुचलने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

गांव राजपुर निवासी शरद कुमार (21) और उसके भाई राहुल को ट्रक से कुलचने का प्रयास किया गया। इस वारदात में शरद कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ है। राहुल का कहना है कि वह दिल्ली जा रहा था। भाई शरद कुमार बाइक से जैथरा तक छोड़ने के लिए साथ आया। आरोप है कि थाना क्षेत्र के ही गांव नगला रामराय निवासी एक युवक ने ट्रक से गांव पिंजरी के पास कुचलने का प्रयास किया। इस हादसे में शरद बुरी तरह से घायल हो गया। उसका इलाज आगरा में चल रहा है।
विज्ञापन

राहुल ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक की शादी जोरावती से तय हुई थी। लेकिन किसी कारण से छह माह पूर्व यह रिश्ता टूट गया। इसके एक महीने बाद जोरावती की शादी मेरे साथ हो गई। तभी से ट्रक चालक रंजिश मानने लगा और कई बार धमकियां भी दीं। शनिवार की रात हत्या करने की कोशिश की। राहुल ने बताया कि इससे पहले शाम करीब तीन बजे चचेरे भाई मोहित की बाइक में भी ट्रक चालक ने टक्कर मारकर हत्या करने का प्रयास किया था। इसमें बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दो घंटे तक मोहित गायब रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया है कि पहले ट्रक से टक्कर मारने की बात परिजनों ने कही, लेकिन कोई थाने नहीं आया। दूसरी वारदात को भी टक्कर मारकर हत्या करने की कोशिश बताया। परिजन घायल का इलाज कराने गए हैं। जांच में सामने आया है कि शादी को लेकर ही ट्रक चालक रंजिश मानने लगा है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed