{"_id":"6900e6135ba3b119300751af","slug":"attempt-to-rape-the-girl-by-taking-her-to-the-bushes-father-lodged-a-report-etah-news-c-163-1-eta1001-141149-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: झाड़ियों में ले जाकर बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: झाड़ियों में ले जाकर बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
एटा। एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना पिलुआ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें लिखा है कि घर के बाहर खेल रही बेटी को आरोपी रुपये देने के बहाने झाड़ियों में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया।
बालिका के पिता ने बताया कि मंगलवार को बेटी घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय गांव झिझाई निवासी 55 वर्षीय महेंद्र सिंह ने उसको अपने पास बुला लिया। इसके बाद बात करता रहा और 10 रुपये का लालच देकर घर के सामने से गांव के बाहर झाड़ियों में ले गया। वहां बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
खुद को घिरता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी पिलुआ संजय पाल सिंह राघव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।