फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Attempt to invest in equity by taking college to Sunasan place

Etah News: बालिका को सूनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 27 Jun 2025 05:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 27 Jun 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
Attempt to invest in equity by taking college to Sunasan place
एटा। एक युवक 9 वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर ले गया। सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बेटी ने बचने के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

नयागांव थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित व्यक्ति ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि बृहस्पतिवार की शाम 9 वर्षीय बालिका घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी आरोपी राजन वहां आकर बच्चों के पास बैठ गया। मौका मिलते ही बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ सुनसान स्थान पर ले गया। वहां उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। यह देखकर बालिका ने घबराकर शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। यह देखकर आरोपी बालिका को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। परिजन जब आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी ने गालियां देते हुए धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed