फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Attack of jaundice along with diarrhea

Etah News: डायरिया के साथ पीलिया का भी हमला

Wed, 07 May 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 07 May 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Attack of jaundice along with diarrhea
मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में बुधवार को मरीजों को देखते डॉ. राहुल यादव व डॉ. आर्यन अवस्थी। - फोटो : मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में बुधवार को मरीजों को देखते डॉ. राहुल यादव व डॉ. आर्यन अवस्थी।
एटा। मौसम में बदलाव का सबसे अधिक असर बच्चों पर देखने को मिल रहा है। दूषित खानपान और वातावरण की वजह से डायरिया के साथ ही पीलिया व पेचिश भी हमला कर रहा है। बुधवार को ओपीडी में डायरिया के 200, पीलिया के 12 मरीज पहुंचे। जबकि बच्चा वार्ड में पेचिश के 2 मरीज भर्ती थे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुधवार को लगभग 800 मरीज आए, इनमें से लगभग 200 मरीज डायरिया से पीड़ित थे। अधिक परेशान मरीजों को मेडिसिन के पंचम तल पर स्थित वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहां इस समय 50 मरीज भर्ती हैं, इनमें से 30 रोगी डायरिया से पीड़ित हैं। बच्चा वार्ड में भी 20 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से अधिकांश को उल्टी-दस्त की शिकायत है।
विज्ञापन

बच्चा वार्ड में चिकित्सक राहुल यादव ने बताया कि बढ़ती गर्मी के साथ ही मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह से बच्चों की तबीयत बिगड़ रही है। इसी वजह से बच्चे डायरिया की चपेट में आ रहे हैंं। बुधवार को 2 बच्चे पेचिश से पीड़ित भी भर्ती किए गए। इनको उल्टी के साथ ही खूनी दस्त की शिकायत भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परामर्श दिया कि बच्चों को ताजा दूध पिलाएं, प्लास्टिक की बोतल की जगह स्टील के गिलास या किसी अन्य बर्तन का प्रयोग करें। बच्चे को समय-समय पर ताजा पानी और ओआरएस का घोल पिलाते रहें। डॉ. कावेरी उपाध्याय ने बताया कि बदलते मौसम में पीलिया की बीमारी की चपेट में भी लोग आ रहे हैं। बुधवार को ओपीडी में लगभग 12 मरीज पीलिया के आए। इनका उपचार किया गया। इससे बचने के लिए सुबह 9 से 11 बजे के बीच की धूप लें। साफ और ताजा पानी पिएं। दूषित भोजन न खाएं। बाहर के प्रदूषित खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed