फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Atrocities on women increased in government - Keshav

भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े-केशव

Sat, 18 Sep 2021 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Atrocities on women increased in government - Keshav
एटा। महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य शनिवार को शहर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। इस दौरान उन्होंने ‘महान दल ने ठाना है सपा सरकार बनाना है’ नारा दिया।
विज्ञापन

शहर में सपा जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव के आवास पर केशव देव के साथ आईं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन शाक्य का जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उप्र में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते छात्र, नौजवान, किसान सभी परेशान हैं। बहन-बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह बदायूं में होने वाली जन आक्रोश रैली में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने जा रहे हैं। सुमन शाक्य ने कहा कि भाजपा सरकार की जुमलेबाजी से देश और प्रदेश की जनता आजिज आ चुकी है और परिवर्तन चाहती है।
विज्ञापन

इस बार उप्र में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनना तय है। इस मौके किशन मौर्य, सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष फईमुद्दीन वारसी, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह कश्यप, एससी एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सागर, पूर्व जिपंस विमलेश यादव बबलू भैया, राजीव यादव अमृतपुर, अविनाश यादव जीतू, नीटू यादव, प्रशांत यादव, अनूप यादव, अक्षय यादव, जैनुल आब्दीन वारसी, डॉ. इब्राहीम अली, सतेंद्र यादव, गोल्डन यादव, अतुल यादव, आर्यन यादव, रामरतन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed