{"_id":"0a5caadf2427a7ba445f301da72c4bec","slug":"atm-queues-were-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम पर लगी रही कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम पर लगी रही कतारें
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 14 Nov 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्यौहार के चलते कई दिन से बैंक बंद चल रही है। ऐसे में पैसे निकालने का एक मात्र सहारा एटीएम भी साथ छोड़ गए। राष्ट्रीयकृत बैंकों के एटीएम पर ताले लटके हुए हैं। मात्र निजी बैंकों के एटीएम से ही धन निकासी हो पा रही है, जिससे कार्ड धारक काफी परेशान हैं।
राष्ट्रीयकृत बैंकों ने अपने दीपोत्सव के अवकाश शुरू होने से पहले एटीएम में जो धन डाला वह एक दिन में ही खत्म हो गया। चार दिन से इन एटीएम पर ताले लटके हैं। शनिवार को निजी बैंकों के खुलने से एटीएम में भी पैसा डाला गया। जैसे ही लोगों को एटीएम के चलने की जानकारी हुई, वैसे ही मशीनों के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली। लोगों को काफी देर तक अपनी बारी इंतजार करना पड़ा। स्टेट बैंक के एटीएम पर पहुंचे गिरिराज ने बताया कि उसे अपनी बहन के लिए उपहार खरीदने को पैसे निकालने थे, लेकिन ताला लटके रहने से वह परेशान है। ऐसे में उपहार कैसे खरीदे। इस तरह के कई उपभोक्ता परेशान देखे गए।
फोटो प्रेषित है