{"_id":"612f75268ebc3e31e47f3e4f","slug":"associate-professor-of-medical-college-got-dengue-etah-news-agr5058762160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडीकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर को हुआ डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडीकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर को हुआ डेंगू
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों को देखते चिकित्सक ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विवेक पाराशर डेंगू की चपेट में आ गए हैं। उनका इलाज मथुरा में चल रहा है। उधर, कॉलेज की ओपीडी में हर दिन 90-100 मरीज बुखार के पहुंच रहे हैं। डॉ. विवेक पाराशर ने बताया कि वह 25 अगस्त को भाई के घर मथुरा आए। बृहस्पतिवार को बुखार आने पर जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि मथुरा में ही इलाज करा रहे हैं।
वहीं बुधवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुखार के रोग से ग्रसित 90 मरीज पहुंचे। पुरानी बिल्डिंग में मरीजों का उपचार कर रहे सीनियर रेजीडेंट डॉ. जितेंद्र अग्रवाल व डॉ. कुलदीप ने बताया कि उनके पास प्रतिदिन बुखार से ग्रसित 90 से 100 मरीज पहुंच रहे हैं। मौसम में बदलाव के कारण लापरवाही करने पर लोग वायरल बुखार की चपेट में अधिक आ रहे हैं।
सात से दस दिन रहता वायरल बुखार
चिकित्सकों ने बताया कि अगर व्यक्ति वायरल बुखार की चपेट में आ जाता है, तो उसे सात से 10 दिन तक बुखार रहता है। उन्होंने बताया कि मलेरिया की जांच कराई जा रही है। कभी-कभी एक दो केस निकल आते हैं।