{"_id":"589b66a64f1c1be717379416","slug":"assam-rifles-jawan-died-of-a-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम राइफल्स में तैनात जवान की हृदयाघात से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम राइफल्स में तैनात जवान की हृदयाघात से मौत
Amar Ujala
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
असम राइफल्स में तैनात जवान की हृदयाघात से मौत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव नगला गुलाबी के रहने वाले असम राइफल्स के जवान की हृदयाघात से मौत हो गई। सेना के वाहन से जैसे ही शव गांव आया। कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ जुट गई। सैनिक सम्मान के साथ बुधवार को कछला गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। गांव के रहने वाले राय सिंह पुत्र नौबत सिंह पांच असम राइफल्स में वारंट अधिकारी के पद पर तैनात थे। इस समय उनकी पोस्टिंग नागालैंड के जोहरात में थी। रविवार को राय सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। इसकी खबर लगते ही परिवार को कोहराम मचा हुआ था। बुधवार की सुबह जैसे ही असम राइफल्स के जवान रायसिंह का शव लेकर गांव में पहुंचे, परिवारीजन दहाड़े मार-मारकर रोने लगे। ग्रामीणों की भी भीड़ जमा हो गई। कासगंज प्रशासन की ओर से तहसीलदार एन राम ने पुष्पचक्र समर्पित कर जवान को श्रद्धांजलि दी। अपराह्न कछला गंगा घाट पर सैनिक सम्मान के साथ राय सिंह की पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। असम राइफल्स की टुकड़ी ने उन्हेें सलामी दी। जवान के इकलौते बेटे ईशु ने मुखाग्नि दी। बता दें कि रायसिंह के एक बेटा और तीन बेटियां हैं।