{"_id":"63f3af008c6ad33b140298a2","slug":"asphaltization-will-be-done-on-13-roads-after-holi-etah-news-c-25-1-67639-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: होली के बाद किया जाएगा 13 सड़कों पर डामरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: होली के बाद किया जाएगा 13 सड़कों पर डामरीकरण
Mon, 20 Feb 2023 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
इस मार्ग पर होगा डामरीकरण।
एटा। जिले में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़कों पर डामरीकरण का कार्य सर्दी के मौसम में रोक दिया गया था। अब इन सड़कों का काम होली के बाद शुरू कर दिया जाएगा जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा जिले में कुल 19 सड़कों का निर्माण नए सिरे से किया जा रहा था, लेकिन सर्दी अधिक होने की वजह से मौसम में नमी के कारण डामरीकरण का कार्य रोक दिया गया था। सर्दी से पहले करीब 6 सड़कों पर डामरीकरण कर दिया गया था, लेकिन अन्य सड़कों पर गिट्टी डाली जा चुकी थी। जिसकी वजह से लोगों को निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।
शहर के अलीगंज तिराहे से गुजरने वाले सकीट मार्ग पर भी डामरीकरण का कार्य रोक दिया गया था, जिसकी वजह से वाहन चालकों को धूल फांकनी पड़ रही थी। विभाग की ओर से इस मार्ग पर भी डामरीकरण किया जाएगा। विभाग द्वारा मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन
मौसम सही होने लगा है। होली के त्योहार के बाद जिन सड़कों पर डामरीकरण नहीं हुआ है। वहां पर डामरीकरण कर सड़क को अंतिम रूप दिया जाएगा। - वीके चौधरी, सहायक अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग