फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ashok Singhal tribute

अशोक सिंहल को दी श्रद्धांजलि

Wed, 18 Nov 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 18 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ashok Singhal tribute
विहिप के संरक्षक अशोक सिंहल का मंगलवार को निधन होने के बाद हिंदूवादी संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। हिंदुवादी संगठनों ने एकत्रित होकर सभाएं आयोजित कर सिंहल को श्रद्धांजलि दी। बजरंग दल ने नगर के हुल्का मंदिर पर एकत्रित होकर शोकसभा का आयोजन किया।
विज्ञापन


विहिप के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद विरथरे ने कहा कि अशोक  सिंहलके बताए हुए संस्कृति के मार्ग आज भी हर हिंदू के जीवन में जीवित है। बजरंग दल के नगर संयोजक आकाश सिंहल ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हुल्का मंदिर पर सभी हिंदुवादियों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


शोकसभा के दौरान विनय राज, जुगेंद्र लोधी, अमित माहेश्वरी, अंकित जैन, प्रशांत अग्रवाल, मनोज लोधी मौजूद रहे। सोरों में विहिप जिला उपाध्यक्ष कालीचरन माफीदार की अध्यक्षता में बैठक हुई। नगर संघ चालक रामप्रकाश महेरे, डा. राधाकृष्ण दीक्षित, राकेश अग्रवाल, राजेश चौहान आदि ने शोक जताया। गंजडुंडवारा के विद्या मंदिर इंटर कालेज परिसर में श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप नगर अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने की। जिला संघ चालक शंभू दयाल वर्मा, विनोद वर्मा, राजीव गुप्ता मौजूद रहे। गुरुवार को कम्यूनिटी हॉल में शाम बजे विहिप की शोकसभा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed