{"_id":"5f0fee5ca0ac35405281fb90d6075270","slug":"arrested-four-crooks-expose-incidents-of-robbery-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बदमाश गिरफ्तार, लूट-हत्या की घटनाओं का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बदमाश गिरफ्तार, लूट-हत्या की घटनाओं का खुलासा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
चार बदमाशों को गिरफ्तार कर कोतवाली नगर पुलिस ने लूट की तीन वारदात एवं टेंपो चालक की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि इन्हीं बदमाशों ने सिपाही के घर डकैती डाली और टेंपो चालक की गोली मारकर हत्या की थी। मुख्य सरगना सहित चार बदमाश अभी फरार चल रहे हैं। बदमाशों से लूटे गए कुछ जेवरात भी बरामद हुए हैं।
एएसपी विसर्जन सिंह यादव ने प्रेस को बताया कि बुधवार सांय कोतवाली नगर प्रभारी घनश्याम सिंह ने अलीगंज तिराहे से चार बदमाशों को पकड़ा। तलाशी लेने पर दो बदमाशों से एक-एक तमंचा,दो-दो कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम बंटी उर्फ बादशाह , अजहरूद्दीन ,अमरपाल उर्फ गोलू निवासी पवंास कोतवाली देहात ,सतेंद्र निवासी नगला ख्याली थाना मिरहची बताया है। बदमाशों से लूटा गया माल, तीन जोड़ी पायल ,चार सोने की अंगूठी भी बरामद हुई हैं। लूट और हत्या की वारदातों में मुख्य सरगना पंचौली उर्फ इमराम निवासी पवांस सहित चार बदमाश भी शामिल थे। इनकी तलाश की जा रही है।