फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   arrested

आलू भरे ट्रक को लूटने वाले छह बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार-फोटो

Thu, 24 Sep 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
arrested
पुलिस द्वारा पकड़े गए आलू से भरा ट्रक लूटने के आरोपियों के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते एसए - फोटो : ETAH
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र से सोमवार की रात आलू से भरा ट्रक लूटने वाले छह बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों से आलू से भरा ट्रक, लूट के दौरान प्रयुक्त की गई कार और छह तमंचा भी बरामद किए हैं। वारदात में शामिल पांच लुटेरे मुठभेड़ के दौरान फरार होने में कामयाब रहे हैं इन पर पुलिस ने 25 हजार का नाम घोषित किया है।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि आलू से भरे ट्रक को लूटने के लिए बदमाश कार लेकर सिकंदराऊ से ही पीछे लगे थे। बदमाश ट्रक को ओवरटेक करके लूटने के बाद कासगंज क्षेत्र में ले गए और फिर बृहस्पतिवार की रात 45 लाख रुपये का आलू बिक्री करने की फिराक में अलीगंज रोड स्थित दीनबंधु स्कूल से बाबरपुर जाने वाले मार्ग स्थित बंद पड़े ईंट भट्टे पर ट्रक खड़ा कर लिया। यहां बदमाश माल उतार रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना मिलने के बाद चारों ओर से घेराबंदी कर बदमाशों को ललकारा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद प्रभाकर मिश्रा पुत्र ठाकुरदास व प्रवीन पुत्र अवधेश कुमार निवासी सिद्धपुर थाना अमांपुर, अरविंद सोलंकी पुत्र रविंद्र सिंह निवासी सरावल थाना सिढ़पुरा, धर्मेंद्र पुत्र रामसेवक व देवेंद्र पुत्र रविंद्र निवासी बनूपुरा थाना अमांपुर और पवन मिश्रा पुत्र राकेश बाबू निवासी सुदामापुरी थाना गंजडुंडवारा जिला कासगंज को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरे का लाभ उठाकर विपिन, ऋषि मिश्रा, लोकेंद्र यादव, राजन यादव और बाबा यादव फरार हो गए। पुलिस ने इनके कब्जे से 44 हजार 500 रुपये, छह तमंचा मय कारतूस, कार और 45 लाख का आलू मय ट्रक बरामद कर लिया है। एसएसपी ने लूट का खुलासा करने वाली टीम में शामिल कोतवाली देहात प्रभारी इंद्रेशपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक पिलुआ राजीव कुमार, स्वॉट टीम प्रभारी विनय शर्मा और प्रभारी सर्विलांस मोहित राणा को बधाईयां दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed