{"_id":"583085974f1c1b204f8fdd22","slug":"arjun-aur-ekalavy-haus-bane-vijeta","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुन और एकलव्य हाउस बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्जुन और एकलव्य हाउस बने विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खो-खो प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एनआर पब्लिक स्कूल में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के चारों हाउस अभिमन्यु , करन , अर्जुन तथा एकलव्य ने सहभागिता की।
विद्यालय प्रबंधक विवेक राजपूत ने कहा कि खेल भावना के साथ खेल में सहभागिता करना चाहिए। खो- खो रैफरी पी सिंह ने सभी खिलाड़ियों को खेल के नियमों से अवगत कराया। पहला मुकाबला बालिका वर्ग के कर्ण व अर्जुन के हाउस के मध्य कराया। जिसमें अर्जुन हाउस ने बाजी मारी। दूसरा मुकाबला अभिमन्यु व एकलव्य हाउस केे मध्य खेला गया। जिसमें एकलव्य हाउस ने बाजी मारी। बालिका वर्ग का अंतिम व फाइनल मुकाबला एकलव्य व अर्जुन हाउस के मध्य खेला गया। एकलव्य हाउस की ओर से अपने प्रतिद्वंद्वी अर्जुन हाउस को करीबी मुकाबले में 11-13 से हरा दिया। वही बालक वर्ग में भी फाइनल मुकाबला एकलव्य हाउस तथा अर्जुन हाउस मध्य खेला गया। जिसमें अर्जुन हाउस की ओर से प्रतिद्वंद्वी एकलव्य हाउस को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। इस मौके पर सादिया अजुंम, चांदनी, जितेंद्र, पी. सिंह, मौहम्मद निजिम खांन, अजीत, चाहत, शैली, गरिमा, कविता , बबिता, सुबुही जमाल, संगीता, नीलम, राजीव मौजूद रहे।