फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Argument with the team that arrived to take action against shops open during closure

Etah News: बंदी में खुली दुकानों पर कार्रवाई के लिए पहुंची टीम से नोकझोंक

Fri, 16 Feb 2024 05:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 16 Feb 2024 05:27 PM IST
विज्ञापन
Argument with the team that arrived to take action against shops open during closure
मिरहची। नगर पंचायत क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार बंदी के लिए शुक्रवार का दिन निर्धारित है। नगर पंचायत के ईओ टीम के साथ खुली दुकानों पर कार्रवाई के लिए पहुंचे तो व्यापारियों से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्य चौराहे पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह कर्मचारियों के साथ बाजार बंदी का पालन करने के लिए पहुंचे। चालान कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों से नोकझोंक हो गई और मौके पर हंगामा होने लगा। ईओ ने छोटेलाल साहू हलवाई की दुकान पर जुर्माने की रसीद काटी तो व्यापारियों ने विरोध करते हुए कहा कि मिठाई की दुकानें साप्ताहिक बंदी के दायरे में नहीं हैं। इसके संबंध में सहायक श्रम आयुक्त अलीगढ़ कार्यालय से लिखित रूप से जानकारी ली गई है। इसमें जलपान, दवाएं, सब्जी, फल, दूध मिठाइयां, मांस-मछली, अंडे, हरा चारा, चिकित्सा संबंधी सामान की दुकानों पर ये प्रावधान लागू नहीं हैं।
विज्ञापन


वहीं दुकानदारों का कहना था कि समान रूप से सभी दुकानें बंद रखे जाने का निर्णय गलत है। वहीं मजदूर एवं कर्मचारी वर्ग ने कहा कि कस्बा मिरहची के लिए साप्ताहिक बंदी के आदेश को लागू कर दिया गया है, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी श्रम विभाग द्वारा अनदेखी की जा रही है। जिससे यहां के मजदूर वर्ग के लोगों का शोषण आज भी जारी है। ईओ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डीएम के आदेशानुसार साप्ताहिक बंदी दवा व नाई की दुकान छोड़कर सभी प्रतिष्ठानों पर लागू है। इसकी पहले से सूचना भी दे दी गई है। मिठाई की दुकान खोलने का कोई भी आदेश हमारे पास नहीं है। बंदी के दिन खुलने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed