फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Anti-rabies vaccine in the scramble for the district hospital

जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन के लिए मारामारी

Tue, 03 Jan 2017 12:17 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 03 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Anti-rabies vaccine in the scramble for the district hospital
जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन के लिए मारामारी - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
प्रदेश सरकार की राजनीतिक उठा पठक ने स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाओं को भी प्रभावित कर रखा है। प्रदेश के कई चिकित्सालयों में एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म हो गई हैं। आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान हैं। कासगंज में ही वैक्सीनेशन को अलीगढ़, बदायूं, हाथरस तक के मरीज आ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में विभिन्न जिलों से करीब 320 लोग वैक्सीन लगवाने को आए।  
बंदर एवं कुत्तों के काटने की घटनाएं इन दिनों बढ़ गई हैं। वहीं कई जिलों में एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं है। इससे लोगों को भटकना पड़ रहा है। तहसील और ब्लाक के अस्पतालों पर इस वैक्सीन का अभाव काफी समय पहले ही हो गया। जिला अस्पताल पर भी वैक्सीन की कमी हो गई। यह स्थिति मात्र कासगंज जनपद की ही नहीं हैं। आसपास के जनपदों में भी है। कासगंज में 1000 वैक्सीन स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर से की है, लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या इस पर भारी पड़ रही है। इस समय जिला अस्पताल पर जनपद के कस्बाई क्षेत्रों के मरीजों का तो दबाव है। पड़ोसी जनपदों के समीपवर्ती क्षेत्रों के पीड़ित भी वैक्सीनेशन के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। पिछले कई दिनों से 250 से 300 तक मरीज वैक्सीनेशन को जिला अस्पताल पर आ रहे हैं। सोमवार को भी जिला अस्पताल पर वैक्सीनेशन को मरीजों की कतार लगी रही। 320 मरीज वैक्सीनेशन को जिला अस्पताल पर पहुंचे। इनमें बदायूं, हाथरस, अलीगढ़ जनपद के भी मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन


वैक्सीन के लिए मांगपत्र भेजा गया है। आपूर्ति होने में चार पांच दिन का समय लग सकता है। विभाग ने अपने स्तर से व्यवस्था करके पीड़ितों को राहत दी है। अलीगढ़, हाथरस एवं बदायूं जनपद के पीड़ित भी जिला अस्पताल पर वैक्सीनेशन को पहुंच रहे हैं- डॉ रंगजी दुबे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed