{"_id":"5769750b4f1c1bcb63b47f14","slug":"antarraashtreey-yog-divas-par-jagah-jagah-lage-shivir","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह लगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह लगे शिविर
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Tue, 21 Jun 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में योग शिविरों का आयोजन किया गया। योग आचार्यों ने लोगों को योग के गुण सिखाए।
पतंजलि योग पीठ की जिला इकाई एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट ने गंगा देवी माहेश्वरी भवन में योग कार्यक्रम का आयोजन किया। योगाचार्य जेसी चतुर्वेदी ने योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में सांसद राजवीर सिंह ने भी हिस्सा लिया। पंतजलि योग पीठ ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान पंतजलि योग पीठ के संगठन मंत्री विनयराज माहेश्वरी, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, जिला महामंत्री शशि गुप्ता, अजय गुप्ता, अनुपम यादव, पीटीआई राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। पंतजलि महिला पीठ की महिला शाखा ने भी योग शिविर आयोजित कर महिलाओं को योग के प्रति जागरूक किया। इस दौरान शाखा की जिलाध्यक्ष सपना यादव, संगठन मंत्री सुनीता राजपूत, महामंत्री सुषमा माहेश्वरी, शोभा, राखी गौतम मौजूद रही। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने विभिन्न शाखा स्थलों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया। आवास विकास कालोनी, हुल्का मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, कम्यूनिटी हॉल में योग कार्यक्रम आयोजित हुए। सांसद राजवीर सिंह व संघ के पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। शारीरिक शिक्षा प्रमुख जयपाल सिंह ने योग को जीवन दायिनी बताया। संघ के जिला विभाग संचालक उमाशंकर शर्मा ने योग और आयुर्वेद पर विस्तार से प्रकाश डाला। योग शिक्षक रमेश गोला, जिला प्रचार प्रमुख कौशल साहू, बजरंग दल नगर अध्यक्ष आकाश सिंघल ने भी योग के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डा. सुरेंद्र गुप्ता, नगर प्रचार प्रमुख अवधेश वर्मा, अमलेंदु, विपिन बघेल, पूरन कुशवाह, पवन यादव, सुनील साहू, राहुल श्रीवास्तव, महेंद्र वर्मा, रोहिताश कुमार, सूरजपाल सहित बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्रह्माकुमारी संस्थान तथा आयुष मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में भी शांतिविहार कालोनी में योग शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था में सिखाया जाने वाला योग भारत का वही प्राचीन राजयोग है जिसके कारण किसी समय भारत का नाम संपूर्ण विश्व में प्रसिद्ध था। इस दौरान ब्रह्माकुमारी ऊषा बहन, प्राणायाम विशेषज्ञ ब्रह्माकुमारी अलका बहन, भाई जसंदीप माहेश्वरी, जिला विकास अधिकारी सेवाराम चौधरी, सेवाकेंद्र संचालिका बीके सरोज बहन, योग प्रशिक्षिका अलका बहन, बीके मीरा, बीके सुकांती, सपना बहन, मौजूद रही।
योग के रूप में बाबा रामदेव ने पूरे विश्व में चमत्कार किया है। हमारे ऋषिमुनियों, सनातन धर्म ने हमेशा योग की शिक्षा दी लेकिन आधुनिकता की पीढ़ी इस योग से दूर हो गई, लेकिन बाबा रामदेव ने फिर से लोगों के अंदर योग का विश्वास जगाया।
- राजवीर सिंह, सांसद
विज्ञापन
भारत में योग के नाम पर हो रही राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पंचतत्व से युक्त शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए योग क्रियाओं का जीवन में समावेश जरूरी है। प्राणायाम, अनलोम-विलोम दो योग क्रियाएं मनुष्य दैनिक जीवन में शामिल करें तो वह कई रोगों से दूर रह सकता है।
- जेसी चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष, पतंजलि योग पीठ
राजयोग का तात्पर्य है आत्मा का परमात्मा से संबंध। जब यह संबंध टूटता है तब हमारी अपनी दिव्यता से भी संबंध टूट जाता है। जब हमारा योग ज्ञान, प्रेम, शांति, पवित्रता के सागर परमपिता परमात्मा से होता है तब यही गुण हमारे में इमर्ज होने लगते हैं। राजयोग का अभ्यास कर हम जीवन में शांति का अनुभव कर सकते है।
- बहन सरोज, ब्रह्माकुमारी