{"_id":"67d2d51bdd408a683d08fffe","slug":"another-report-of-fraud-on-bank-manager-etah-news-c-163-1-sagr1016-130953-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बैंक प्रबंधक पर धोखाधड़ी की एक और रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बैंक प्रबंधक पर धोखाधड़ी की एक और रिपोर्ट
Thu, 13 Mar 2025 06:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 13 Mar 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
एटा। जिले की यूको बैंक में प्रबंधक रहे अच्युत निवासी मोहल्ला दीक्षितान थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज व डिप्टी मैनेजर कंचन आसवानी पर एक और रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज कराई गई है। धोखाधड़ी कर ग्राहक के खाते से रुपये निकालने का आरोप लगाया गया है।
गांव नगला धनी निवासी सचिन यादव ने बताया कि इन लोगों ने धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेज बनाए और फर्जी हस्ताक्षर करके मोबाइल नंबर बदलने के बाद उसके बैंक खाते से रुपये निकाल लिए। बैंक प्रबंधक पर इससे पहले भी कई ग्राहकों ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं और वह फिलहाल जेल में निरुद्ध है। कुछ दिन पहले बैंक की ओर सभी प्रबंधक, कर्मचारियों सहित ग्राहकों के विरुद्ध अदालत के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। संवाद