फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Another innocent person died during treatment in Aligarh

Etah News: अलीगढ़ में इलाज के दौरान एक और मासूम ने तोड़ा दम

Tue, 27 Feb 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 27 Feb 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Another innocent person died during treatment in Aligarh
एटा। ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में गिरने से हादसे में परिवार खोने के बाद जो लोग घायल अवस्था में बच गए हैं वह अपनी सुध-बुध खो बैठे हैं। सभी काफी बेचैन नजर आ रहे हैं और हादसे में परिवार को खोने के बाद से ही खौफजदा हैं। वहीं एक मासूस बच्चे ने इलाज को दौरान अलीगढ़ में मंगलवार तड़के दम तोड़ दिया। जिसके बाद बाकी बचे लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मरने वालों की संख्या 24 हो गई है।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला कसा निवासी भूरे सिंह के 6 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु ने अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में मंगलवार तड़के करीब 5 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार को पटियाली थाना क्षेत्र के दरियावगंज मार्ग पर तालाब में ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट जाने से 23 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। घायल दो बच्चों का अलीगढ़ में इलाज चल रहा था। परिजन मंगलवार की सुबह ही शव को एटा लेकर आए और पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

इस हादसे में घायल संजीव की तबियत बिगड़ने पर मंगलवार को मेडिकल कॉलेज लाया गया, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। हादसे में इसकी पत्नी जविता देवी, दादी राम बेटी और चचेरा भाई कुलदीप पुत्र मुकेश 8 वर्ष की मौत हो गई थी। इसके अलावा मोनिका पुत्री रजनीश उम्र 17 वर्ष को सीने में दर्द की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज लाया गया। परिवार के चचेरे भाई कुंचित प्रताप ने बताया कि इस हादसे में मोनिका के भाई, भाभी, भतीजे, मां और एक बहन की जान चली गई। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने इसको भी अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं दीक्षा पुत्री दिग्विजय सिंह को भी परेशानी होने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उसके भाई प्रिंस ने बताया कि मां मीरा देवी की मृत्यु हुई है और बहन घायल हो गई। जिसकी वजह से दीक्षा की मानसिक स्थिति खराब है। इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं गांव की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है। घायलों की हालत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed