{"_id":"68d192c6466a022b730bc6e9","slug":"anms-one-days-salary-deducted-for-negligence-in-vaccination-etah-news-c-163-1-eta1003-139387-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: टीकाकरण में लापरवाही पर एएनएम का एक दिन का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: टीकाकरण में लापरवाही पर एएनएम का एक दिन का वेतन काटा
Mon, 22 Sep 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। लापरवाही पाए जाने पर एएनएम स्वास्तिका का एक दिन का वेतन काटे जाने की कार्रवाई की गई। साथ ही छह एएनएम को लक्ष्य से कम टीकाकरण करने पर दोबारा सेशन करने का आदेश दिया गया।
समीक्षा बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिवकुमार राजपूत ने टीकाकरण में लापरवाही मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक एएनएम को कम से कम दस टीकाकरण करने हैं। इसमें छह एएनएम लक्ष्य पूरा नहीं कर सकी हैं। इस पर उनको दोबारा सेशन करने को कहा। एएनएम स्वास्तिका के काम के प्रति घोर लापरवाही मिलने पर उनका एक दिन का वेतन काटा गया है। तीन सेशन साइट पर गर्भवतियों के टीकाकरण न होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी।