फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Anklet trader arrested for possessing child abuse videos following a complaint by Google

गूगल ने पकड़ी घुंघरू कारोबारी की करतूत: ड्राइव में सेव थे 1000 अश्लील फोटो-वीडियो, गृह मंत्रालय तक पहुंचा केस

Tue, 07 Jul 2026 10:04 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Akash Dubey Updated Tue, 07 Jul 2026 10:04 PM IST
सार

जलेसर में बाल यौन शोषण सामग्री से जुड़े मामले में मुदित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। गूगल की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। उसके मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले।

विज्ञापन
Anklet trader arrested for possessing child abuse videos following a complaint by Google
घुंघरू कारोबारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी के एटा जिले के जलेसर में बाल यौन शोषण एवं अश्लील सामग्री से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के घुंघरू कारोबारी मुदित गुप्ता ने पांच साल की बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाकर गलत काम किया। इसके कई वीडियो बनाकर गूगल ड्राइव में सुरक्षित कर लिए। गूगल की शिकायत के बाद यह मामला पकड़ में आया। एनसीआरपी (राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल) पर अमेरिकी संस्था एनसीएमईसी (नेशनल सेंटर फोर मिसिंग एंड एक्सप्लोइटेड चिल्ड्रन) द्वारा टिपलाइन के आधार पर पुलिस जलेसर के घुंघरू कारोबारी तक पहुंची। उसके दो मोबाइलों में 1000 से अधिक आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं।

विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह ने मंगलवार को मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया आरोपी ने कुछ माह पूर्व बच्ची को वीडियो दिखाकर गलत काम करने के वीडियो गूगल ड्राइव में सेव कर लिया। गूगल ने इनका संज्ञान लेकर गृहमंत्रालय को शिकायत की। एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से एनसीएमईसी की ओर से बाल यौन शोषण सामग्री से संबंधित नौ साइबर टिपलाइन एटा पुलिस को प्राप्त हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना साइबर क्राइम प्रभारी शंभूनाथ के नेतृत्व में तकनीकी जांच की गई। इसमें इनकी लोकेशन जलेसर क्षेत्र में मिली। जांच के दौरान 21 फोटो और वीडियो मिले, जिन्हें बाल यौन शोषण सामग्री से संबंधित पाया गया।

विज्ञापन

आईएमईआई नंबर, लॉग-इन, ई-मेल आईडी और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान जलेसर के मोहल्ला बाजार कलां निवासी 42 वर्षीय मुदित गुप्ता के रूप में की। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को छह जुलाई को उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयोग किए गए दो मोबाइल फोन और घटना के समय पहनी गई दो टी-शर्ट भी बरामद की हैं।

घुंघुरू-घंटी का बड़ा कारोबारी है ओरापी
सीओ साइबर क्राइम नितीश गर्ग ने बताया कि आरोपी मुदित गुप्ता घुंघुरू-घंटी का बड़ा कारोबारी है। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है और अविवाहित है। उसके यहां से देश के साथ-साथ विदेश में भी पीतल के उत्पादों का निर्यात होता है। पूछताछ में बताया कि वह इस प्रकार का कृत्य करने का आदी हो चुका है। वह फोटो-वीडियो देखकर खुद की शारीरिक जरूरतें पूरी करता है। उसका उद्देश्य वीडियो या फोटो के माध्यम से पैसे कमाना नहीं है।

वीपीएन का प्रयोग कर एक्स से डाउनलोड करता था अश्लील फोटो-वीडियो
एएसपी क्राइम ने बताया विवेचना में ऐसे डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं, जिनसे 12 वर्ष से कम आयु की बालिका के साथ लैंगिक हमले के गंभीर तथ्य सामने आए हैं। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी मुदित गुप्ता वीपीएन का उपयोग कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स से अश्लील वीडियो और न्यूड फोटो डाउनलोड करता था। इसके बाद उन्हें एडिट कर अपने मोबाइल में सुरक्षित रखता था।

आरोपी के मोबाइलों में एक हजार से अधिक वीडियो मिले
प्रारंभिक फोरेंसिक जांच में दोनों मोबाइल फोन में एक हजार से अधिक आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिले हैं। आरोपी विभिन्न संदिग्ध आनलाइन गतिविधियों के लिए लगभग 11 अलग-अलग ई-मेल आईडी का इस्तेमाल करता था। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी का किसी अन्य व्यक्ति या संगठित नेटवर्क से संबंध तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed