फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Animal penetration without permission, flouting the rules

बिना इजाजत पशु पैंठ, उड़ीं नियमों की धज्जियां

Sat, 26 Jun 2021 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Animal penetration without permission, flouting the rules
एटा। शहर में जेएलएन डिग्री कॉलेज के पास बिना इजाजत पशु पैंठ लगा ली, इसमें नियमों की धज्जियां उड़ीं। पशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए काफी भीड़ थी। एक-दो को छोड़ अधिकांश लोग मास्क तक नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

शहर में कोरोना काल से पहले जीटी रोड स्थित जल परीक्षण प्रयोगशाला के प्रांगण में पशु पैंठ लगाई जाती थी। इसमें काफी भीड़भाड़ रहती थी। कोरोना काल में यह बंद चल रही थी। लेकिन शुक्रवार को बिना किसी अधिकारी के आदेश के व्यापारियों ने पैंठ लगा ली। इस दौरान वहां पशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए सैकड़ों लोग जुटे। सामाजिक दूरी का पालन तो दूर, व्यापारी और ग्राहक मास्क तक नहीं लगाए थे। सुबह से शाम तक भीड़ के साथ यह पैंठ चलती रही और अफसरों को भनक तक नहीं लगी। पैंठ के ठेकेदार ने तो यहां तक कह दिया कि उसे एटा नगर पालिका से अनुमति मिली है। हालांकि अधिशासी अधिकारी ने इस बात को नकार दिया।
विज्ञापन

----------------------
बोले व्यापारी...
शुक्रवार को पशु पैंठ लगती देखी तो खरीद-फरोख्त के लिए हम भी पहुंच गए। सामाजिक दूरी और कोविड नियमों का पालन न होना हमें भी गलत लगा।
- चंदू, व्यापारी
---------------
पैंठ लगाने की अनुमति नगर पालिका ने दी है। जिसके अनुसार यह पैंठ लगाई गई है। व्यापारियों, खरीदारों को सामाजिक दूरी और मास्क का पालन हम कैसे कराएं।
- मोहम्मद रशीद, ठेकेदार
------------------
वर्जन...
नगर पालिका की ओर से शहर में कहीं भी पशु पैंठ लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। कहीं पैंठ लगाई भी गई है, इसकी जानकारी नहीं हैं।
- डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका एटा
-----------------------
कहीं पर भी अधिक संख्या में लोगों का एकत्रित होना नियम के विरुद्ध है। पशु पैंठ लगाकर नियमों का उल्लंघन किया गया है तो जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
- विवेक मिश्रा, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed