फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Anganwadi center found closed, worker's honorarium stopped, notice to CDPO

Etah News: आंगनबाड़ी केंद्र मिला बंद, कार्यकर्ता का रोका मानदेय, सीडीपीओ को नोटिस

Tue, 31 Dec 2024 06:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 31 Dec 2024 06:24 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi center found closed, worker's honorarium stopped, notice to CDPO
एटा। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह ने मंगलवार को जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के 6 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्हें एक केंद्र बंद मिला। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय रोकने की कार्रवाई करते हुए सीडीपीओ को नोटिस दिया है। अन्य 4 केंद्रों पर अभिलेख न मिलने पर नाेटिस दिया। एक केंद्र पर अभिलेख अपूर्ण मिलने पर चेतावनी दी।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया वह जैथरा ब्लॉक के गांव नगला लाहौरी में आंगनबाड़ी केंद्र पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्हें केंद्र बंद मिला। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तैनाती स्थल से बाहर रहती हैं। केंद्र का संचालन और पुष्टाहार का वितरण भी नहीं करती हैं। इस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता याचना देवी का मानदेय रोक दिया। साथ ही उसकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू की गई है। वहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी जैथरा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

इसके बाद फगनौल, सहादत नगर 1 व 2 और बड़ागांव में केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी केंद्र पर अभिलेख व पुष्टाहार वितरण पंजिका, हॉट कुक्ड मील पंजिका आदि नहीं मिलीं। इस पर चारों कार्यकर्ताओं को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इसके बाद गांव दिउैना के केंद्र पर पहुंचे। यहां कॉट कुक्ड मील पंजिका अपूर्ण मिली। यहां कार्यकर्ता को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed