{"_id":"eddcf040977369de54822b8a8d636b9e","slug":"anganbadi-workers-ruckus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का हंगामा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
सदर तहसील में बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जमकर हंगामा काटा। जनगणना ड्यूटी में भुगतान काफी कम होने पर गुस्सा भड़का। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत किया। प्रदर्शन के दौरान मार्ग पर जाम लग गया।
बुधवार को सदर तहसील में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक आयोजित की गई थी तो वहीं तहसील सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन चल रहा था। जनगणना कराने को लेकर उन्हें नाम-मात्र ही भुगतान किया जा रहा था। साथ ही अन्य स्थानीय ब्लाक से हटाकर अन्य ब्लाकों में भेजे जाने की बात कही जा रही थी। इसी बात को लेकर एकत्रित हुए कार्यकत्री डीएम के पास पहुंची और हंगामा करने लगी। हंगामा होता देख एसओ महिला मय फोर्स के पहुंच गई। हंगामा शांत कराने की कोशिश की। बाद में जिलाधिकारी ने कार्यकत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया।