फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   An out-of-control bus collided with a tractor, injuring four people, including the driver.

Etah News: बेकाबू बस ट्रैक्टर से टकराई, चालक सहित 4 घायल

Tue, 04 Nov 2025 06:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 04 Nov 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
An out-of-control bus collided with a tractor, injuring four people, including the driver.
एटा। हाईवे पर गांव महुआ खेड़ा के पास मंगलवार को रोडवेज की बस बेकाबू होकर पीछे से ट्रैक्टर में टकरा गई। हादसे में बस चालक सहित 4 लोग घायल हो गए। 2 यात्रियों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य सड़क दुर्घटनाओं में अध्यापक और छात्रा सहित 16 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार तड़के लगभग 5 बजे फजलगंज डिपो की बस दिल्ली से कानपुर जा रही थी। मलावन थाना क्षेत्र में गांव महुआ खेड़ा के पास चालक को झपकी आने के कारण आगे सीमेंट की बोरी लेकर जा रहे ट्रैक्टर से बस टकरा गई। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए बस के अंदर से चारों घायलों को निकालकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया।
विज्ञापन

हादसे में घायल सौरभ और जीतू निवासी अलीगढ़ की हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ ही रेफर कर दिया गया। वहीं, कानपुर निवासी गोविंद शुक्ला और तौकीर हसन का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य सड़क दुर्घटना में निधौली मार्ग से ट्यूशन पढ़कर पैदल आ रही छात्रा आरती निवासी जावड़ा कोतवाली देहात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सकीट के डीएवी इंटर कॉलेज में शिक्षक राकेश चंद्र पत्नी निर्मला देवी के साथ किसी काम से जिला मुख्यालय आ रहे थे।
रास्ते में गांव सकतपुर थाना मलावन के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। गांव धर्मपुर थाना पिलुआ निवासी उमेश और राहुल कासगंज रेलवे स्टेशन से टिकट का रिजर्वेशन करा के लौट रहे थे। रास्ते में मिरहची थाना क्षेत्र के गांव सिरसा टिप्पू के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए।

इसके अलावा रवी और गीता निवासी कासगंज, श्याम नगर निवासी संगीता, सत्यवती, रोहित, उर्मिला, संतोष, गांव ककराला थाना निधौली कलां निवासी कौशल और कोतवाली नगर के भगीपुर निवासी विवेक भी सड़क हादसों में घायल हुए हैं। इनमें से आरती, कौशल, विवेक और रवी को आगरा रेफर किया गया है। शेष का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed